लाइव टीवी

Christmas Cake Recipe in Hindi: क्रिसमस पर घर पर बनाएं ये 5 तरह के टेस्‍टी क्रिसमस केक

Updated Dec 25, 2019 | 09:08 IST | Ritu

Christmas Cake Recipes 2019:क्रिसमस सेलिब्रेशन में केक की बात न हो ये हो नहीं सकता। क्रिसमस ईव (Christmas Eve) को शानदार बनाने के लिए आप घर पर ही आसानी से कई तरह के केक (Cake) बना सकते हैं।

Loading ...
Christmas Cake
मुख्य बातें
  • क्रिसमस पार्टी के लिए बनाए अनोखे डेजर्ट्स
  • कैरेट और एप्पल केक स्वाद और सेहत से भरपूर होंगे
  • नट्स और टूटी-फ्रूटी वाले केक बच्चों को पसंद आएंगे

क्रिसमस  ईव पर लोग कई तरह के खास व्यंजन बनाते हैं। आपने में भी यदि इस दावत की तैयारियों की हैं तो आपके मन में भी होगा कि क्रिसमस पार्टी को खास कैसे बनाया जाए। इसके लिए आप अपने मेन्यू में स्टार्टर के तौर पर स्टफिंग और मसले हुए आलू के साथ ग्रेवी, क्रैनबेरी सॉस, टर्की और कई तरह की ग्रिल्ड सब्जियों को शामिल कर सकते हैं।

इसके अलावा मेन कोर्स में रोस्ट चिकन, रोस्ट मटन या हैम बर्गर जैसे डिशेज के साथ कई तरह के केक रखें। लोग क्रिसमस पर बनने वाले केक का सालों इंतजार करते हैं। तो क्यों न आप केक की ही कई वेरयाटी बना कर लोगों के दिल को खुश कर दें। क्रिसमस डेजर्ट के लिए आप वैसे तो कई तरह के डिश को ट्राई कर सकते हें लेकिन अगर आपको कुछ डिफर्रेंट करना है तो आप कई तरह के केक आसानी से घर पर बना सकते हैं।

इन विधियों से बनाएं क्रिसमस पर लजीज केक /Christmas Cake Recipe in Hindi

1-रम एंड रेजिन केक
क्रिसमस पर सबसे खास और पसंद किए जाने वाले केक में रम और किशमिश वाला केक होता है। इसके लिए रम में किशमिश को रात भर के लिए भीगा दें। अब एक बाउल में चीनी, कुछ लौंग, दालचीनी, जायफल और इलायची पाउडर लें और उसे केक बैटर में मिक्स कर लें और इसमें कुछ अंडे ओर मक्खन मिक्स कर आप बेक कर लें। तैयार हो जाएगा स्वादिष्ट केक।

2- प्लम केक
सूखे मेवे से बनने वाला ये स्वादिष्ट केक कुछ मसालों के साथ बनाया जाता है। एगलेस प्लम केक या फ्रूट केक के लिए केक बेटर में आप जितने चाहे ड्राई फ्रूट मिक्स कर ले और और इसे बेक कर लें। ये न्यूट्रिशन रिच केक स्वाद और सेहत के लिए बहुत अच्छी होती है। बस इस केक में पल्म का यूज ज्यादा करें ताकि स्वाद और उभर कर मिले।

3-क्रिसमस के लिए बनाएं सैंटा केक
सांता के आकार का यह केक ठीक वैसा ही है नजर आएगा जैसा बार्बी केक, या अन्य करेक्टर बेस्ड केक होता है। ये क्रीम केक होगा। नार्मल केक बेस से केक तैयार करके आप इसे सांता का लुक देकर क्रीम से सजा लें। क्रिसमस का लुक इस केक से ही पूरा होगा।

4-कैरेट केक
ये केक बेहद स्वादिष्ट होगा। केक बैटर में गाजर को घिस कर मिला लें। अब इसे आप बेक कर मनचाहे आकार में सजाएं या ऊपर से क्रीम से डेकोरेट कर दें। 

5-टूटी-फ्रूटी ऐप्पल केक
इस केक को बनाना भी बेहद आसान होगा और बच्चे इस केक को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। इसके लिए रंग-बिरंगी टूटी फ्रूटी लें और एप्पल को घिस कर केक बैटर में मिक्स कर इसे बेक कर लें। ये केक बेहद स्वादिष्ट और अलग टेस्ट लिए होगा। 

क्रिसमस पर केक बनाने के लिए आप बैटर एक साथ तैयार कर लें। अब इस बैटर में अलग-अलग फ्रूट या कलर यूज कर अलग-अलग केक बना लें।