लाइव टीवी

Besan Barfi: मीठा खाने के शौकीन को जरूर पसंद आएगी बेसन की ये बर्फी, जानें बनाने का आसान तरीका 

Updated Oct 17, 2019 | 16:10 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

जिस तरह बेसन के लड्डू खाने में स्‍वादिष्‍ट लगते हैं, ठीक उसी तरह से बेसन की बर्फी भी काफी टेस्‍टी होती है। बेसन की बर्फी बनाने में काफी आसान होती है। यहां जानें इसकी रेसिपी...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspGetty Images
Besan Barfi

जिस तरह बेसन के लड्डू खाने में स्‍वादिष्‍ट लगते हैं, ठीक उसी तरह से बेसन की बर्फी भी काफी टेस्‍टी होती है। अगर आप बेसन की बर्फी बाजार से लेकर आते हैं और मन भर कर नहीं खा पाते तो इसे अब घर पर ही बनाना सीख लें। बेसन की बर्फी बनाना बेहद आसान है और इसमें ज्‍यादा समय भी नहीं लगता। 

इसे बनाने के लिये आपको मात्र तीन सामग्रियों की आवश्‍यकता पड़ेगी। जी हां, बेहद कम सामग्री में यह स्‍वादिष्‍ट बन कर तैयार हो जाती है। यदि आप बेसन की रेसिपी बनाने की विधि सर्च कर रही हैं तो आप बिल्‍कुल सही जगह पर आई हैं। यहं जानें बेसन की बर्फी की रेसिपी.... 

बनाने में समय : 41-50 मिनट 
सर्व: 4

बेसन की बर्फी की सामग्री- 

  • बेसन (बेसन) 2 कप
  • हरी इलायची पाउडर 1/2 चम्मच
  • पिस्ता 10-12 
  • बादाम 10-12 
  • पिसी चीनी 1 कप
  • शुद्ध घी 1 कप 

बेसन की बर्फी बनाने की विधि- 

  • नॉन-स्टिक कढ़ाई में घी गरम करें। दस से पंद्रह मिनट के लिए बेसन को धीमी आंच पर लगातार हिलाते हुए भूनें। 
  • इलायची पाउडर, पिस्ता और बादाम के स्लाइस करें और उसमें मिलाएं। बेसन को आंच से उतार कर किनारे रख दें । 
  • अब पीसी हुई चीनी डालें और अच्छी तरह मिलाएं। 
  • एल्यूमीनियम की थाली लें और उस पर घी लगाएं। ट्रे में बेसन का मिश्रण डालें और इसे समान रूप से घी के साथ फैलाएं।
  • इसे ठंडा करें और मन पसंद आकार में काटें। 
  • बर्फी को एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें और कई दिनों तक खाएं।