लाइव टीवी

Crispy Nimki Recipe: अब नाश्ते में बनाएं निमकी और लें चाय के साथ खाने का मजा

Updated Aug 04, 2020 | 12:41 IST

Crispy Nimki Recipe: निमकी एक बहुत ही साधारण नाश्ता है, इसे आप जब चाहे बना सकते हैं। ये आटा और मैदा दोनों चीजों से बनता है। निमकी खासकर बच्चे को बहुत पसंद होते हैं।

Loading ...

Crispy Nimki Recipe: अगर आपके घर में कोई मेहमान आए हैं, तो आप नाश्ते में उन्हें निमकी भी दे सकते हैं। ये कई तरह से बनते हैं। इसे आप मैदा से भी बना सकते हैं या फिर आटा से। निमकी खासकर बच्चों को बहुत ही पसंद होता हैं। ये एक सूखा हुआ नाश्ता है, जिसे आप कहीं भी आसानी से अपने साथ लें जा सकते हैं। निमकी बनाने की सारी सामग्री आसानी से घर में उपलब्ध होती है। इसे आप जब चाहे बना सकते हैं। इसे क्रिस्पी बनाने के लिए तेल का इस्तेमाल किया जाता है। चाय के साथ निमकी का मजा लेने के लिए यहां आप देख सकते हैं क्रिस्पी निमकी बनाने की रेसिपी।

निमकी बनाने की सामग्री:  मैदा-1/2 कप, आटा- 1 कप, नमक, कलौंजी- 1/2 चम्मच, अजवाइन- 1/2 चम्मच, काली मिर्च, हींग- 1/2 चम्मच

निमकी बनाने की विधि 
1. निमकी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन लें।
2. उसमे आटा, मैदा और नमक डालकर मिला लें।
3. अब मिले हुए मैदे और आटे में अजवाइन, कलौंजी और काला मिर्च पाउडर डालकर उसे भी अच्छी तरह मिला लें।
4. निमकी को क्रिस्पी बनाने के लिए उसमें थोड़ा सा तेल डालकर उसे गूथ लें
5. अब उसका गोला बनाकर उसे मोटा-मोटा बेलें।
6. बेलने के बाद उसे छोटे, पतले टुकड़ों में काट लें।
7. अब एक पैन में तेल डालकर गर्म करें।
8. अब बनाएं हुई निमकी को डालकर उसमें छान लें।
अब इसे नाश्ते में चाय के साथ सर्व करें ।

निमकी बनाते समय ध्यान देने वाली कुछ बातें
1. निमकी बनाते समय बहुत तेज आंच ना रखें।
2. निमकी क्रिस्पी बने इसके लिए हमेशा इसमे तेल का इस्तेमाल जरूर करें।
3. निमकी के आटे को कपड़े से ढक कर रखें।
4. आटे को बेलते समय किनारे-किनारे फटे हुए हिस्से को काट दें।