लाइव टीवी

Imli ka Sharbat Recipe in Hindi: बस 10 मिनट में बनाएं इमली का अमलाना शरबत, जायके के साथ मिलेगी गर्मी से राहत

Updated May 30, 2022 | 18:24 IST

Imli ka Amlana Recipe in hindi (इमली का शरबत कैसे बनाएं): इमली का अमलाना एक राजस्थानी ड्रिंक है। गर्मी के दिनों में इसका इस्तेमाल लोग खूब करते हैं। यहां आप इसकी रेसिपी पढ़ सकते हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
इमली का अमलाना बनाने का आसान तरीका
मुख्य बातें
  • इमली का अमलाना को इमली का पन्ना भी कहते हैं
  • यह एक राजस्थानी ड्रिंक है
  • गर्मी और उमस के मौसम में इसे लोग खूब पीते है

Imli ka Amlana Recipe in hindi: इमली का  अमलाना एक राजस्थानी ड्रिंक है। इसे इमली पन्ना नाम से भी पुकारा जाता हैं। बरसात के मौसम में यह खाने के साथ खूब पिया जाता है। ऐसा कहा जाता है, कि बरसात के मौसम में इसे पीने से शरीर से पसीना निकलता है। यह पीने में बहुत ही टेस्टी होता है। यदि आप इमली का पन्ना घर में ही बाजार जैसा बनाना चाहते हैं, तो, आपको इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ना चाहिए। यहां पर इमली का अमलाना (पन्ना) बनाने का बिल्कुल आसान तरीका बताया गया है। तो आइएं जानें इमली का अमलाना बनाने का आसान तरीका।

इमली का अमलाना बनाने की आवश्यक सामग्री 

  • 2 बड़े टेबलस्पून इमली
  • आधा कप चीनी (पिसी हुई) 
  • 1/4 टेबलस्पून काली मिर्च 
  • 1/4 टेबलस्पून इलायची पाउडर
  • 1/2 टेबलस्पून नमक 
  • काला नमक (स्वादानुसार)
  • सादा नमक (स्वादानुसार) 

 
सजाने के लिए 

4-5 पुदीने की पत्तियां


इमली का अमलाना बनाने की विधि

1. इमली का अमलाना बनाने के लिए सबसे पहले आप इमली के बीज को निकाल कर एक कप पानी में मिक्स कर 2 घंटे के लिए फूलने के लिए रख दें।

2. जब इमली अच्छी तरह फूल जाए, तो उसके गूदे को निकालकर मिक्सी में पीस लें।

3. अब उसे कपड़े से छानकर एक अलग बर्तन में रख लें।

4. अब उसमें चीनी पाउडर, धनिया पाउडर, काला नमक, सादा नमक और पानी डालकर उसे अच्छी तरह से मिला लें।

5. अब उसे फ्रिज में 1 घंटा ठंडा होने के लिए छोड़ दें।

6. 1 घंटा बाद उसे फ्रिज से निकालकर उसमें पुदीने की पत्तियां डालकर सर्व करें।