लाइव टीवी

Pudina Chutney Recipe: सादे खाने में आएगा पार्टी जैसा स्वाद, इस रेसिपी से बनाएं अनारदाने वाली पुदीना चटनी

Updated May 24, 2022 | 20:22 IST

Anardana Mint Chutney Recipe: यहां आप अनारदाना और पुदीना की चटनी बनाने का आसान तरीका जान सकते हैं। इसका स्वाद आपके सादे खाने में भी पार्टी वाला फ्लेवर ले आएगा।

Loading ...
अनारदाना और पुदीना की चटनी बनाने की विधि

Anardana Mint Chutney Recipe: गर्मी के मौसम में पुदीने का इस्तेमाल लोग खूब करते है। स्वास्थ्य की दृष्टि से देखा जाए, तो पुदीना पेट को ठंडा रखने का काम करता है। यदि आप पुदीना के साथ अनारदाना को मिलाकर उसकी चटनी बनाएं, तो यह आपके खाने को और भी स्वादिष्ट बना सकता है। आपको बता दें कि अनारदाने और पुदीने की चटनी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है, कि इसे आप मिनटों में तैयार कर सकते हैं। तो आइए आज हम आपको पुदीना और अनारदाना की चटनी बनाने का आसान तरीका बताते हैं।

अनारदाना और पुदीना की चटनी बनाने की आवश्यक सामग्री

  • 4 बड़े टेबलस्पून अनारदाना
  • 1 कप पुदीना
  • 3 हरी मिर्च
  • 2 कली लहसुन 
  • 1 टेबलस्पून जीरा (भुना हुआ)
  • नमक (स्वादानुसार)
  • पानी (आवश्यकतानुसार)


अनारदाना और पुदीना की चटनी बनाने की विधि

1. अनारदाना और पुदीना की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले आप अनार को अच्छी तरह से धोकर छीलकर उसके दाने निकाल कर एक बर्तन में रख लें।

2. अब पुदीना के पत्ते को तोड़कर उसे भी अच्छी तरह धोकर साफ कर लें।

3. अब मिक्सी में अनार के दाने और पुदीना के पत्ते को डालकर पीस लें।

4.  जब दोनों सामग्री अच्छी तरह से पीस जाए, तो उसमें ऊपर दिए गए सभी मसाले डालकर उसे फिर से मिक्सी में पीस लें।

5. जब सारी सामग्री अच्छी तरह से पिस जाए, तो उसे मिक्सी जार से निकाल कर एक बर्तन में रख लें।

6. बाद में चटनी को पूरी, पराठा, रोटी या चावल के साथ सर्व करें।