लाइव टीवी
Live Blog

RRB NTPC Result 2021: सीबीटी 1 रिजल्ट आ रहे हैं इस दिन, शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट को मिलेगा सीबीटी 2 में मौका

Updated Dec 07, 2021 | 11:49 AM IST

RRB NTPC Result 2021: आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम कभी भी जारी हो सकते हैं। एक्सपर्ट की मानें, तो दिसंबर के दूसरे हफ्ते तक आधिकारिक अपडेट आ सकता है। यदि आपने भी यह परीक्षा दी है, तो आप इस ब्लॉग पर नजर बनाए रखें, क्योंकि यहां आरआरबी की हर अपडेट को कवर किया जाएगा। इस संबंध में प्रोविजनल आंसर की जारी हो चुकी है अब फाइनल आंसर की और फिर रिजल्ट जारी किया जाएगा। आरआरबी लेटेस्ट अपडेट के लिए विजिट करते रहें।

Loading ...
तस्वीर साभार:  i-stock
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी1 रिजल्ट व ग्रुप डी परीक्षा तिथि अपडेट

RRB NTPC Result 2021: आरआरबी को लेकर बहुत बड़े अपडेट आने वाले हैं, जिनमें से एक का प्रोसेस शुरू हो चुका है। आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 का रिजल्ट जारी होना है, हालांकि इससे पहले फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। इस प्रोसेस के पूरा होने के बाद आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 की तैयारी शुरू हो जाएगी, जिसके लिए फिर से एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।

RRB NTPC CBT 1 Result और CBT 2 परीक्षा की तारीख जारी, यहां करें चेक

दूसरी तरफ है ग्रुप डी परीक्षा, जिसके माध्यम से 1 लाख से ज्यादा पदों को भरा जाना है। यह विज्ञप्ति भी 2019 में आई थी, लेकिन भर्ती प्रक्रिया रुक गई थी। अब पिछले माह आरआरबी ने आधिकारिक तौर पर यह संकेत दिया है कि जल्द ही आवेदन में त्रुटि सुधार का मौका दिया जाएगा, इसके लिए आवेदक तैयार रहें, यानी साफ है प्रोसेस शुरू हो चुका है। हर अपडेट के लिए इस ब्लाग पर बने रहें।

Dec 07, 2021  |  09:24 AM (IST)
शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट को मिलेगा सीबीटी 2 में मौका

उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम में प्राप्त सामान्यीकृत अंकों के आधार पर उन्हें आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए timesnowhindi.com/education पर जाएं।

Dec 07, 2021  |  08:50 AM (IST)
आरआरबी एनटीपीसी 2021-22: महत्वपूर्ण तिथियां

इवेंट का नाम - दिनांक
सीबीटी 1 परिणाम दिनांक  -15 जनवरी 2022
सीबीटी 2 परीक्षा दिनांक  - 14 से 18 फरवरी, 2022 (अस्थायी रूप से)

Dec 07, 2021  |  08:19 AM (IST)
तारीख की हुई घोषणा, इस दिन आएगा रिजल्ट

परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था ने एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है और साथ ही इस अपडेट के बारे में सभी को सूचित किया है कि आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट 15 जनवरी 2022 तक जारी किया जाएगा। यह कोई अंदाज से बताई जा रही तारीख नहीं है बल्कि आधिकारिक संकेत है।

Dec 07, 2021  |  07:56 AM (IST)
आरआरबी एनटीपीसी 2021-22

आरआरबी एनटीपीसी 2021-22 परीक्षा 28 दिसंबर, 2020 से 31 जुलाई, 2021 तक 7 चरणों में आयोजित की गई थी। लगभग 1 करोड़ उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे और परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जो लोग आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम में उत्तीर्ण होंगे, वे सीबीटी 2 परीक्षा में शामिल हो सकेंगे, जिसकी तारीखों का एलान हो चुका है।

Dec 07, 2021  |  07:21 AM (IST)
15 जनवरी को आएगा सीबीटी 1 परिणाम

रेलवे भर्ती बोर्ड, गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी या आरआरबी एनटीपीसी 2021-22 परीक्षा संबंधी अपडेट अब यहां उपलब्ध हैं। कंप्यूटर आधारित परीक्षा परिणाम या आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम एक नए नोटिस के अनुसार 15 जनवरी, 2022 तक घोषित किया जाएगा।

Dec 06, 2021  |  10:57 PM (IST)
इन पदों पर की जाएंगी भर्ती

आरआरबी एनटीपीसी के तहत जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर टाइम कीपर ट्रेन क्लर्क, कमर्शियल कम टिकट क्लर्क और सीनियर क्लर्क कम सहित ग्रेजुएट पोस्ट जैसे अंडर ग्रेजुएट पदों के लिए भर्ती की जाएंगी। इस परीक्षा के जरिए लगभग 35208 रिक्तियों को भरा जाना है। 

Dec 06, 2021  |  10:12 PM (IST)
इतने प्रतिशत अंकों की होगी जरूरत

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 कई चरणों में कराए गए थे। इनका आयोजन  28 दिसंबर 2020 से 31 जुलाई 2021 तक किया गया था। देश भर में कुल 1,26,30,885 उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया था। पहले चरण में क्‍वालिफाई करने के लिए उम्मीदवार को 40% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है। हालांकि, एससी और एसटी वर्ग के लिए क्रमशः 30% और 25% अंक आवश्यक होंगे। इसके रिजल्‍ट जनवरी तक जारी किए जा सकते हैं। 

Dec 06, 2021  |  08:53 PM (IST)
जनवरी में घोषित हो सकते हैं रिजल्‍ट

आरआरबी एनटीपीसी के पहले  फेज के कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी -1) 28 दिसंबर, 2020 से 31 जुलाई, 2021 तक 7 चरणों में आयोजित किए गए थे। इसका परिणाम कुछ महीनों से लंबित था। मगर अब बोर्ड ने इसकी तारीख का ऐलान कर दिया है। कहा जा रहा है कि बोर्ड 15 जनवरी तक नतीषे घोषित कर सकता है। बता दें इस भर्ती के लिए करीब 1 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने  आवेदन किया था।
 

Dec 06, 2021  |  08:05 PM (IST)
15 दिसंबर से खुलेगी सुधार विंडो

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने हाल ही में उन उम्मीदवारों के लिए एक संशोधन लिंक के संबंध में एक नोटिस जारी किया, जिनके आवेदन आरआरसी ग्रुप डी भर्ती 2019 (स्तर 1 परीक्षा) के लिए खारिज कर दिए गए थे। ऐसे में आवेदक दोबारा अपने सही हस्‍ताक्षर और तस्‍वीर अपलोड कर सकेंगे। सुधार विंडो 15 दिसंबर से खुलेगी।

Dec 06, 2021  |  07:16 PM (IST)
परीक्षा में आएंगे ऑब्‍जेक्टिव सवाल

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा के तहत योग्य पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी। परीक्षा में पूछ जाने वाले सभी सवाल ऑब्‍जेक्टिव वाले होंगे, जिसमें बहुविकल्पीय विकल्प होंगे। इनमें से सही उत्‍तर का उम्‍मीदवारों को चयन करना होगा। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा।
 

Dec 06, 2021  |  04:52 PM (IST)
15 दिसंबर से खुलेंगे सुधार विंडो

रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप डी लेवल 1 परीक्षा 2021 के लिए अधिसूचना जारी की गई है। नए नोटिस के मुताबिक अस्वीकृत आवेदनों के लिए सुधार विंडो 15 दिसंबर, 2021 को rrbmumbai.gov.in और अन्य क्षेत्रीय वेबसाइटों पर खुलेगी। ऐसे में आवेदक अप्‍लाई कर सकते हैं। 

Dec 06, 2021  |  04:02 PM (IST)
हो जाइये तैयार इस तारीख को आ रहे हैं रिजल्ट

रेलवे भर्ती बोर्ड, गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (आरआरबी एनटीपीसी) ने उम्मीदवारों को परिणाम और परीक्षा तिथियों के बारे में सूचित करते हुए एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। आरआरबी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, परिणाम 15 जनवरी, 2022 तक घोषित किए जाएंगे। सीबीटी 2 परीक्षा 14 से 18 फरवरी, 2022 तक आयोजित की जाएगी।

Dec 06, 2021  |  03:30 PM (IST)
रेलवे की एनटीपीसी भर्ती

इस परीक्षा के लिए एक करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 35,281 पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवारों को टाइमकीपर, ट्रेन क्लर्क, टिकट क्लर्क, क्लर्क-कम-टाइपिस्ट जैसे विभिन्न पदों पर रखा जाएगा।

Dec 06, 2021  |  03:13 PM (IST)
आरआरबी की आधिकारिक घोषणा देखें

उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in (एक बार जारी होने के बाद) के माध्यम से परिणाम की जांच कर सकते हैं। आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 28 दिसंबर, 2020 से 31 जुलाई, 2021 तक सात चरणों में आयोजित की गई थी।

Dec 06, 2021  |  02:37 PM (IST)
15 जनवरी तक आ सकता है सीबीटी -1 परिणाम, देखें आधिकारिक घोषणा

प्रथम चरण के कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी -1) का आरआरबी परिणाम प्रक्रियाधीन है और परिणाम 15 जनवरी, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर प्रकाशित होने की संभावना है। बता दें आरआरबी ने आधिकारिक वेबसाइट पर इस संबंध में नोटिफिकेशन जार कर दिया है।

Dec 06, 2021  |  01:52 PM (IST)
परीक्षा की तारीखों की हुई घोषणा, यहां करें चेक

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने आरआरबी एनटीपीसी भर्ती की दूसरी कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) की तारीखों की घोषणा कर दी है। अनुसूचित आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा के अनुसार 2022 में 14-18 फरवरी के बीच आयोजित की जाएगी।

Dec 06, 2021  |  01:19 PM (IST)
बहुत जल्द आएगी आंसर की

सीबीटी 1 के लिए आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ 2021 परिणाम के साथ जारी किया जाएगा। कटऑफ अलग-अलग पदों और श्रेणियों के लिए अलग-अलग जारी किया जाएगा। कटऑफ अंक की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा।

Chandrayaan 3