लाइव टीवी

Lockdown: मंदिर में कर रहे थे शादी और धमक पड़ी पुलिस; दूल्हा- दुल्हन, बाराती सब गिरफ्तार

14 people arrested including groom bride amid lock down
Updated Apr 18, 2020 | 10:48 IST

Marriage in lockdown: गुजरात में पुलिस ने एक दूल्हा- दुल्हन 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। लॉकडाउन के बीच एक मंदिर में ये लोग शादी समारोह में शामिल हो रहे थे।

Loading ...
14 people arrested including groom bride amid lock down14 people arrested including groom bride amid lock down
तस्वीर साभार:&nbspANI
दूल्हा दुल्हन सहित 14 लोग गिरफ्तार
मुख्य बातें
  • शादी समारोहों के बहाने लगातार सामने आ रहे लॉकडाउन उल्लंघन के मामले
  • मंदिर में शादी समारोह की खबर मिलने के बाद पुलिस ने की रेड
  • दूल्हा- दुल्हन सहित 14 लोगों को किया गिरफ्तार

नवसारी (गुजरात): महामारी के संकट को देखते हुए देश में लॉकडाउन लगातार जारी है। इस बीच कई जगहों पर नियमों का उल्लंघन करने की खबरें सामने आ रही हैं जिन पर पुलिस सख्त कार्रवाई भी कर रही है। इस बीच एक मंदिर में शादी समारोह में शामिल हो रहे दूल्हा दुल्हन सहित 14 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने कहा कि दूल्हा और दुल्हन सहित 14 लोगों को एक मंदिर में इकट्ठा होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जो कोरोनो वायरस के प्रकोप के कारण लागू किए लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे थे।

नवसारी के पुलिस अधीक्षक गिरीश पंड्या ने शुक्रवार को बताया, 'एक मंदिर में लोगों के एक समूह के बारे में जानकारी मिलने पर, नवसारी पुलिस के जवानों ने एक रेड मारी। यहां पुलिस ने 14 लोगों को शादी में हिस्सा लेते पाया।'

उन्होंने आगे कहा कि लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने के लिए लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।

पीएम मोदी की ओर से देश में लॉकडाउन को पहली बार 24 मार्च को 14 अप्रैल तक के लिए घोषित किया गया था और इसके बाद परिस्थिति की गंभीरता को देखते हुए इसे 3 मई तक बढ़ा दिया गया।

बाइक पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंच था दूल्हा: लॉकडाउन के बीच शादी समारोहों के आयोजन में लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले यूपी के बिजनौर मे एक मामला सामने आया था जहां एक दूल्हा बाइक पर सवार होकर दुल्हन को लेने पहुंच गया था। मार्च में यूपी के बिजनौर में एक दूल्हा बाइक पर सवार होकर महज चार साथियों के साथ बारात लेकर दुल्हन के घर जा पहुंचा था।

कुमारस्वामी के बेटे की शादी में सोशल डिस्टेंसिंग का मखौल: आम जनता को क्या ही दोष दिया जाए जब देश के राजनेता ही खुद नियमों का पालन न करें। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के बेटे नितिन की शादी बीते शुक्रवार को तो संपन्न हो गई लेकिन इस समारोह में सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन का पूरी तरह से मखौल उड़ाया गया। इसका एक वीडियो सामने आया था जिसमें वर-वधू को घेरकर बड़ी संख्या में लोग खड़े दिखाई दिए थे।