लाइव टीवी

10 साल के लड़के से प्रेग्नेंट हुई थी 13 साल की छात्रा, अब दिया बच्ची को जन्म

Updated Aug 27, 2020 | 12:15 IST

14 साल की एक लड़की 11 साल के एक लड़के के बच्चे की मां बनी। ये दोनों नाबालिग ने प्रेग्नेंसी की खबर खुद इस साल जनवरी में दी थी।

Loading ...
14 साल की लड़की बनी मां
मुख्य बातें
  • 14 साल की लड़की बनी 11 साल के लड़के के बच्चे की मां
  • लड़की ने इसी साल जनवरी में दी थी प्रेग्नेंट होने की खबर
  • दोनों को अस्पताल से बेबी के साथ निकलते हुए स्पॉट किया गया

14 साल की लड़की 11 साल के लड़के के बच्चे की मां बनी। वह इस लड़के के साथ प्रेग्नेंट तब हुईथी जब वह 13 साल की थी और वह लड़का 10 साल का था। लड़की का नाम डरिया है जबकि लड़के नाम इवान है। अपनी प्रेग्नेंसी की खबर डरिया ने खुद दी थी। ये दोनों रूस के हैं। बेबी होने के बाद इन दोनों को मुस्कुराते हुए अस्पताल से निकलते हुए स्पॉट किया गया।

डरिया की प्रेग्नेंसी की खबरें पहली बार इसी साल जनवरी आई थी जब इन्होंने पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोरी थी। अब ये बच्ची मां बन कर एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। 14 वर्षीय डरिया का कहना है कि रूसी परंपरा के मुताबिक वह अपने बच्चे का चेहरा 40 दिनों तक किसी को नहीं दिखाना चाहती है। डरिया ने सोशल मीडिया पर अपने 4 लाख फॉलोवर्स को ये खुशखबरी दी।

उसने अपनी डिलवरी का अनुभव अपने फॉलोवर्स के साथ शेयर करते हुए लिखा कि मेरा होश खो रहा था, और उन्होंने एक बच्चा मेरे पेट पर रख दिया और फिर मैं बेहोश हो गई। उसने बताया कि मैंने कल्पना भी नहीं की थी कि बच्चे को जन्म देने का अनुभव ऐसा होता है। उसने बताया कि मुझे लगा कि ये काफी दर्दनाक होता होगा लेकिन अगर आप खुशियों के लिए थोड़ा दर्द सहते हैं तो आपको वो दर्द ज्यादा एहसास नहीं होता है।

बता दें कि इसी साल जनवरी में डरिया ने एक टीवी शो में अपने प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी थी। उसने बताया कि उसके पेट में पल रहे बच्चे का बाप 10 साल का है। कम उम्र के कारण इवान को डिलीवरी के समय डरिया के पास रहने की अनुमति नहीं थी। उसने बताया कि वह मेरे साथ नहीं रहता है। जब उसकी उम्र 16 साल हो जाएगी तब वह मुझे और अपने बच्चे को अपने साथ ले जाएगा।

इधर पुलिस को इस बात पर यकीन नहीं है कि वह लड़का उस बच्चे का बाप है इसलिए पुलिस ने नवजात और उसके मां-बाप का डीएनए सैंपल भी लिया है। डरिया अपने बच्चे की देखभाल करने के लिए स्कूल से छुट्टी लेना चाहती है इस दौरान उसकी 35 वर्षीय मां भी उसकी मदद करेगी। उसकी इस कहानी के बाद डरिया इन दिनों सोशल मीडिया स्टार बन गई है।

इवान की 28 वर्षीय मां ने बताया कि डरिया ने पहली बार दावा किया था कि वह उसके बेटे के साथ बेडरुम में लॉक हो गई थी जिसके बाद वह प्रेग्नेंट हो गई। उसने बताया कि उसे पक्का भरोसा है कि उसके बेटा अभी नादान है और उसे इन सब चीजों के बारे में ज्यादा पता नहीं है।
दूसरी तरफ डरिया से पूछताछ में ये भी पता चला कि उसके होमटाउन में उसके साथ 16 वर्षीय एक लड़के ने रेप किया था और वह इस रेप की खबर को दुनिया के सामने उजागर नहीं करना चाहती थी।