लाइव टीवी

गर्लफ्रेंड को सरप्राइज देने के लिए पहनाई 2 लाख की अंगूठी, हुआ कुछ ऐसा कि बुलवानी पड़ी फायर ब्रिगेड

Updated Jul 14, 2022 | 19:08 IST

Boyfriend Girlfriend Love: बॉयफ्रेंड ने अपनी होने वाली दुल्हन को सरप्राइज देने के लिए एक खूबसूरत सी अंगूठी बनवाई। इस अंगूठी की कीमत दो लाख रुपये थे। यह अंगूठी देखने में बहुत खूबसूरत थी और दुल्हन को खूब पसंद भी थी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspGoogle Play
सरप्राइज पड़ा महंगा
मुख्य बातें
  • गर्लफ्रेंड को सरप्राइज देना चाहता था बॉयफ्रेंड
  • शादी से पहले पहनाई दो लाख रुपये की अंगूठी
  • अंगूठी बन गई गर्लफ्रेंड के जी का जंजाल

Boyfriend Girlfriend Love: कई बार कुछ अच्छा करने के चक्कर में बहुत ही ज्यादा खराब हो जाता है। ऐसा ही करना एक बॉयफ्रेंड को बहुत ज्यादा भारी पड़ गया। इस पूरे मामले को जानकर आपको जोर का झटका लगने वाला है। दरअसल, एक बॉयफ्रेंड ने अपनी होने वाली दुल्हन को सरप्राइज देने के लिए उसके लिए बहुत ही महंगी अंगूठी बनवाई। बॉयफ्रेंड ने इसी अंगूठी को पहनाकर लड़की को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। लड़की ने भी शादी के लिए हां बोल दिया। 

लड़की के हां बोलने के बाद सारी मुसीबत शुरू हुई। 'द मिरर' की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन के एक शख्स की शादी अक्टूबर में होने वाली है। अपनी शादी से पहले लड़के ने होने वाली अपनी पार्टनर के लिए कुछ सरप्राइज प्लान किया। हालांकि, उसे अंदाजा नहीं था कि उसका सरप्राइज दुल्हन के लिए मुसीबत बनने वाला है। बॉयफ्रेंड ने अपनी होने वाली दुल्हन को सरप्राइज देने के लिए एक खूबसूरत सी अंगूठी बनवाई। इस अंगूठी की कीमत दो लाख रुपये थे। यह अंगूठी देखने में बहुत खूबसूरत थी और दुल्हन को खूब पसंद भी थी।

ये भी पढ़ें- Optical Illusion: अगर आपके पास है बाज सी नजर तो ढेरों स्नोमैन के बीच ढूंढकर दिखाइए पांडा, 99 परसेंट हुए फेल

अंगूठी निकालने के लिए बुलवाना पड़ा फायरब्रिगेड

मुसीबत यह थी कि अंगूठी लड़की की उंगली के साइज से थोड़ी छोटी रह गई। बॉयफ्रेंड ने इसी अंगूठी को पहनाकर लड़की को प्रपोज किया और लड़की ने अंगूठी पहनकर प्रपोजल स्वीकार भी कर लिया। हालांकि, यह अंगूठी लड़की की उंगली में अब बुरी तरह से फंस गई। काफी कोशिशें करने के बाद भी अंगूठी को कोई निकाल नहीं पा रहा था। अंगूठी निकालने के लिए साबुन से लेकर बर्फ आदि को ट्राई किया गया। हालांकि, कोई भी ट्रिक काम नहीं आई। नतीजा यह हुआ कि लड़की को अंगूठी कटवानी पड़ गई। वहीं लड़की की उंगली भी सूजन की वजह से काली हो गई थी। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि लड़की की उंगली से अंगूठी निकलवाने के लिए फायरब्रिगेड को बुलवाना पड़ा।