लाइव टीवी

दुल्हन बन गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा युवक, घुंघट उठते ही खुली पोल, फिर हुआ ये हाल...

Updated Jun 03, 2021 | 20:38 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

उत्तर प्रदेश के भदोही में एक युवक दुल्हन के गेटअप में अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए उसके घर जा पहुंचा। वहां वो पकड़ा गया और उसके बाद उसकी जमकर पिटाई हुई।

Loading ...
यूपी के भदोही की है घटना

कुछ लोग प्यार के लिए कुछ भी कर गुजरते हैं। आए दिन हमारे सामने प्यार करने वालों की हैरान करने वाली कहानियां सामने आती रहती हैं। कई लोग कहते हैं कि प्रेम आपको पागल कर सकता है। कुछ इसे छिपा जाते हैं तो वहीं कुछ ऐसे होते हैं जो किसी भी हद तक चले जाते हैं।

उत्तर प्रदेश के भदोही से एक ऐसे ही प्रेमी की कहानी सामने आई है। लॉकडाउन के कारण लंबे समय से अपनी प्रेमिका से मिलने में असमर्थ लड़का एक दुल्हन की तरह तैयार हुआ और अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए उसके घर जा पहुंचा। वह पूरी तरह से दुल्हन की तरह तैयार हुआ। उसने घूंघट भी कर रहा था।

युवक को अच्छी तैयारी के बावजूद सफलता नहीं मिली और वह पकड़ा गया। इसके बाद उसकी प्रेमिका के रिश्तेदारों ने उसकी पिटाई कर दी। घटना का वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें कई लोग अजीब घटना पर प्रतिक्रिया देने के लिए ट्विटर का सहारा ले रहे हैं।