लाइव टीवी

नाक में डाला सांप, मुंह से निकाल दिया, बुजुर्ग का ये कारनामा देख रह जाएंगे हैरान, VIDEO

Updated Jul 03, 2021 | 18:56 IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपनी नाक में सांप को डालता है और फिर उसे अपने मुंह से निकालता है।

Loading ...
एक्टर विद्युत जामवाल ने शेयर किया है वीडियो

हमारे देश में कारनामे करने वालों की कमी नहीं है। कई लोग जानवरों और जीवों के साथ भी करतब करते हैं। इंटरनेट जानवरों की तस्वीरों और वीडियो से भरा पड़ा है। कुछ क्लिप मनमोहक और मजेदार होते हैं तो कुछ आपको चौंका देते हैं। सांपों के साथ स्टंट करने वाले लोग भी शामिल हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स एक सांप को अपनी नाक में डालता है और फिर उसे मुंह से निकाल देता है। इस वीडियो को बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग आदमी हाथ में सांप लेकर बैठा हुआ है। वह अपनी आंखें बंद करता है और सांप को अपनी नाक में डालने लगता है। कुछ सेकंड के बाद वह अपना हाथ अपने मुंह में डालता है और सांप को सिर से पकड़कर बाहर निकालता है। फिर वह धीरे से अपनी आंख खोलता है और सांप को अपने मुंह से पूरा बाहर निकाल देता है। 

जामवाल ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'मैं अपने भारत से प्यार करता हूं।' यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसे 20 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और इस पर 8000 से अधिक कमेंट आए हैं। कुछ ने इस वीडियो को 'अद्भुत' कहा, जबकि अधिकांश लोगों ने इसे 'पशु दुर्व्यवहार' करार दिया। एक यूजर ने कहा, 'मनोरंजन के लिए जानवरों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। एक अन्य ने कहा, 'क्या आपको नहीं लगता कि यह जानवरों का उत्पीड़न है... क्या सांप वास्तव में आपके नथुने के अंदर यात्रा करना चाहता था।'