लाइव टीवी

Viral: पानी के अंदर Jaguar ने खतरनाक अंदाज में किया शिकार, वीडियो देख रह जाएंगे दंग

Updated Feb 01, 2022 | 10:07 IST

Jaguar Viral Video: कुछ जानवर जमीन पर ही शिकार करते हैं। जबकि, कुछ तो अपनी जान तक की परवाह नहीं करता। उन्हें जहां मौका मिलता है शिकार के लिए वहां तक पहुंच जाता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
जगुआर का खतरनाक अंदाज
मुख्य बातें
  • पानी के अंदर जगुआर का खतरनाक अंदाज
  • शिकार करने का तरीका देख हैरान रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Jaguar Viral Video: कुछ जानवरों में इतनी तेजी होती है कि मौका मिलते ही वो अपने शिकार को मिनटों में चट कर जाते हैं। तेंदुआ, जगुआर, बाघ, चीता ये ऐसे जानवर हैं जो काफी फुर्तिले होते हैं। उन्हें देखकर कई बार दूसरे जानवर अपनी जान बचाने के लिए जी जान तक लगा देते हैं। इसी कड़ी में जगुआर का ऐसा वीडियो (Video) सामने या है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। क्योंकि, शिकार के लिए जगुआर पानी की गहराई में चला गया। इतना ही नहीं शिकार के लिए पानी के अंदर भी वो काफी आक्रमक नजर आ रहा था। 

कुछ जानवर जमीन पर ही शिकार करते हैं। जबकि, कुछ तो अपनी जान तक की परवाह नहीं करता। उन्हें जहां मौका मिलता है शिकार के लिए वहां तक पहुंच जाता है। वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं किस तरह जगुआर पानी की गहराई में पहुंच गया। चालाकी और तेजी से पंजों से वो पानी के अंदर शिकार को पकड़ता है और सीधे मुंह में ले लेता है। वीडियो देखकर आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं किस तरह वो पानी के अंदर शिकार कर रहा है। 

ये भी पढ़ें -  बीच में ही लिप सर्जरी छोड़ भागी पाकिस्तानी टिकटॉक स्टार हरीम शाह, एक कॉल के कारण हुआ ऐसा हाल

जगुआर का खतरनाक अंदाज

वीडियो देखकर आप भी समझ ही गए होंगे कि जगुआर कितनी तेजी से पानी के अंदर भी शिकार करता है। जिसने भी इस वीडियो को देखा एक पल के लिए वो हैरान रह गया। हो सकता है आप में से कई लोगों ने पहली बार इस तरह का नजारा देखा हो। अब यह वीडियो वायरल हो गया है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@AmazingNature00' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को डेढ़ लाख से ज्यादा लोग अब तक देख चुके हैं। वहीं, इस खतरनाक वीडियो पर लोग लगातार अपनी प्रतिक्रिया भी दर्ज करा रहे हैं।