लाइव टीवी

Viral Video: 'बेला चाओ' गाने का नया वर्जन मचा रहा धमाल, 23 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो

Updated Sep 21, 2021 | 13:44 IST

Bella ciao Viral Video: सहदेव के बाद 'बेला चाओ' गाने एक शख्स ने गुजराती में गाया हैै। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। आलम ये है कि लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
बेल चाओ गाने का नया वर्जन...
मुख्य बातें
  • 'बेला चाओ' का नया वर्जन मचा रहा धमाल
  • गुजराती शख्स ने काफी अलग अंदाज में गाया गाना
  • लोगों को पसंद आ रहा है वीडियो

Bella ciao Viral Video: सोशल मीडिया पर हमेशा कोई ना कोई वीडियो धूम मचाते रहता है। हालांकि, कभी मामला गरम होता है तो कभी हंसाने वाला। लेकिन, कई बार ऐसी चीजें भी देखने को मिल जाती है जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। हाल ही में सहदेव नाम का लड़का सोशल मीडिया पर अपने वीडियो को लेकर छाया हुआ था। पहले उसने 'बचपन का प्यार' गाना गा कर धूम मचाया था। इसके बाद 'बेला चाओ' वाला वीडियो वायरल हुआ था। वहीं, अब इस गाने का गुजराती वर्जन धूम मचा रहा है।

सोशल मीडिया पर जैसे ही कोई वीडियो वायरल होता है, लोग रीमेक बनाने लगते हैं। इतना ही नहीं काफी अलग-अलग अंदाज में उस पर वीडियो बनाकर धूम मचाते रहते हैं। अब वायरल हो रहे इस वीडियो को देख लीजिए, किस तरह 'बेला चाओ' गाने का गुजराती वर्जन धूम मचा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कार्यक्रम के दौरान एक युवक 'बेला चाओ' गाने को गुजराती वर्जन में गा रहा है। इतना ही नहीं इस शख्स का अंदाज देखते ही बन रहा है। आलम ये है कि लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। तो पहले वीडियो देखें...

धूम मचा रहा है वीडियो

जिस अंदाज में शख्स ने इस गाने को गाया है उसे देखकर आप भी जरूर झूम उठे होंगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ghantaa'नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। यह वीडियो किस तरह छाया हुआ इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि इस वीडियो को अब तक 23 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, काफी संख्या में लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। जबकि, कमेंट का सिलसिला लगातार जारी है। 'बेला चाओ' का गुजराती वर्जन आपको कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।