लाइव टीवी

बिना ड्राइवर चल रही थी बाइक और पीछे बैठकर फोन पर बात कर रहा था शख्स, Video देखकर लोगों के उड़े होश

Updated Jul 10, 2022 | 13:22 IST

Shocking Stunt Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बाइक हाइवे पर बिना ड्राइवर फुल स्पीड में चलती नजर आ रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस बिना ड्राइवर वाली बाइक में पीछे एक शख्स भी बैठा नजर आ रहा है और वह फोन पर बात कर रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
बाइक स्टंट
मुख्य बातें
  • वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो
  • बिना ड्राइवर के फर्राटा भरती नजर आई बाइक
  • पीछे बैठकर फोन पर बात कर रहा था शख्स

Shocking Stunt Video: सोशल मीडिया पर आपने हैरान कर देने वाले कई सारे वीडियो देखे होंगे। आपने बिना ड्राइवर के कार चलती देखी होगी, लेकिन क्या बिना ड्राइवर के बाइक चलती देखी है। वह भी भीड़भाड़ वाले हाइवे पर फुल स्वीड में! सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बाइक हाइवे पर बिना ड्राइवर फुल स्पीड में चलती नजर आ रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस बिना ड्राइवर वाली बाइक में पीछे एक शख्स भी बैठा नजर आ रहा है और वह फोन पर बात कर रहा है।

वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान कर दिया है। वीडियो देखकर लोगों का सिर चकरा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बाइक हाइवे पर फर्राटा दौड़ रही है। वह फुल स्पीड में चली जा रही है लेकिन उसे कोई चला नहीं रहा है। वहीं उस बाइक में पीछे एक शख्स बैठा नजर आ रहा है। शख्स बाइक में पीछे बैठकर फोन पर बात कर रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि शख्स अपने दोनों पैरों को एक तरफ करके बाइक पर बैठा हुआ है। यानी कि वह बाइक चला भी नहीं रहा है। देखें शॉकिंग वीडियो- 

वीडियो ने डाला हैरानी में

इस वीडियो ने लोगों को हैरानी में डाल दिया है। आपने शायद ही कभी कोई ऐसा वीडियो देखा होगा, जिसे कोई चला नहीं रहा है। वीडियो को देखकर हो सकता है आपको मिस्टर इंडिया फिल्म की याद आ जाए, क्योंकि ड्राइवर तो किसी को नजर नहीं आ रहा है। वीडियो को देखकर लोगों को जोर का झटका लग रहा है।

ये भी पढ़ें- दुल्हन को स्टेज से खींचकर ले जाने लगा शख्स, तभी दूल्हे ने जो किया बस देखते रह गए लोग

इस वीडियो को किसी ने अपनी कार से शूट किया और बाद में इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो अब इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। वीडियो को realkaranchawla_ नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को देखकर एक यूजर ने कमेंट किया कि ऐसा लगता है कि बाइक मिस्टर इंडिया चला रहा है। वीडियो को अबतक 25 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।