लाइव टीवी

पति रोजाना नहीं खिला सका अंडा, प्रेमी संग चली गई पत्नी

Updated Oct 27, 2019 | 16:56 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

उत्तर प्रदेश में एक महिला प्रेमी के साथ इसलिए चली गई क्योंकि पति रोज अंडा नहीं खिलाता था। पति पेशे से मजदूर है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspGetty Images
सांकेतिक फोटो

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के गोखपुर जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां के कैंपियरगंज इलाके में एक महिला को उसके पति ने रोजाना अंडा नहीं खिलाया तो वह कथित प्रेमी के साथ चली गई। महिला की पति से अक्सर इस बात को लेकर लड़ाई होती रहती थी। महिला की शादी तकरीबन चार साल पहले हुई थी। पति पेशे से मजदूर है। 

महिला चार महीने पहले भी प्रेमी के साथ गई थी। उसने लौटने पर पुलिस को वजई बताई थी कि पति रोजाना अंडे नहीं खिलाता। महिला की शनिवार को दोबारा अपने पति से अंडा नहीं खिलाने पर लड़ाई हुई और वह फिर कहीं चली गई। प्रेमी भी घर पर नहीं है इसलिए आशंका है कि महिला उसके ही साथ गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब युवक को पता चला कि महिला को अंडा काफी पसंद है तो वह मौका मिलने पर अंडा लेकर पहुंच जाता करता था। फरमाइश पर महिला को अंडे खिलाता जससे वह बेहद प्रभावित हो गई। दिहाड़ी मजदूर पति ने कहा कि वह परिवार के लिए रोज अंडे खरीद नहीं सकता। उसने आरोप लगाया कि प्रेमी मेरी इस कमजोरी फायदा उठाया।