लाइव टीवी

इस बच्चे का टैलेंट देख 'गुरु द्रोणाचार्य' भी रह जाते हैरान! पैरों से धनुष चलाकर लगाया सटीक निशाना

Updated Jul 15, 2022 | 18:46 IST

Shooting Bow with Foot: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप हैरान रह जाएंगे। वीडियो में एक बच्चा अपने हाथों से नहीं बल्कि पैरों से धनुष चलाकर इतना सटीक निशाना लगाता है, जिसे देखकर हर कोई दंग है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
पैरों से चलाया धनुष
मुख्य बातें
  • बच्चे ने उल्टा खड़े होकर पैरों से चलाया धनुष
  • बच्चे का टैलेंट देखकर हैरान रह गए लोग
  • बच्चे का निशाना देखकर चौंक जाएंगे आप

Shooting Bow with Foot: आपने अगर 'महाभारत' सीरियल देखा होगा तो उसमें वह सीन भी देखा होगा, जब गुरु द्रोणाचार्य अपने शिष्यों को धनुष-बाण की विद्या देते हैं। गुरु द्रोणाचार्य के शिष्यों में सर्वश्रेष्ठ धनुर्धर अर्जुन थे। जिनके सटीक निशाने का कोई जवाब नहीं था। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप हैरान रह जाएंगे। वीडियो में एक बच्चा अपने हाथों से नहीं बल्कि पैरों से धनुष चलाकर इतना सटीक निशाना लगाता है, जिसे देखकर हर कोई दंग है।

अगर आज गुरु द्रोणाचार्य होते तो यकीनन इस बच्चे का टैलेंट देखकर वह भी हैरान रह जाते। इस बच्चे ने दुनिया के एक्सपर्ट तीरंदाजों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। बच्चे का हुनर देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी चौंक गए हैं। आप देख सकते हैं कि बच्चे ने बिना अपने हाथों का इस्तेमाल किए पैरों से तीर चलाकर सटीक निशाना लगा दिया। सबसे हैरान करने वाली बात है कि बच्चे ने उल्टे होकर पैरों से यह निशाना लगाया है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। देखें वीडियो-

गजब का टैलेंटेड बच्चा

वीडियो में आप देख सकते हैं कि 8-10 साल का एक बच्चा अपने दोनों हाथों को बैलेंस करके उल्टा खड़ा होता है। इसके बाद हवा में लहराते अपने पैरों में वह तीर-धनुष लेता है और फिर मुस्कुराते हुए कमाल का निशाना लगाता है। बच्चे का करतब इतना जबरदस्त है, जिसे देखकर लोगों को भरोसा नहीं हो रहा है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि बच्चा दोनों हाथों के बल उल्टे खड़े होकर यह निशाना लगा रहा है। इस दौरान उसे अपना शरीर भी बैलेंस करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें- जॉब ढूंढ रही लड़की ने बनाया प्रोफाइल, Experience में ऐसा क्या लिख दिया कि मच गया तहलका

वीडियो में देखा जा सकता है कि कई सारे बच्चे खड़े हैं। ये सारे बच्चे निशाना लगा रहे उस बच्चे को देख रहे हैं। वहीं निशाना लगा रहे बच्चे के पैरों के पास एक धनुष रखा दिखाई देता है। इसके बाद वह अपने दोनों पैरों से तीर-धनुष पकड़कर अपने हाथों के बल उल्टा खड़ा हो जाता है। फिर वह अपने पैरों को चेहरे के सामने लाता है। इसके बाद एक पैर से धनुष पकड़कर दूसरे से तीर चला देता है। तीर जाकर सीधा निशाने पर लगता है। यह निशाना इतना सटीक होता है, जिसे देखकर बाकी बच्चे भी दंग रह जाते हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम पर techzexpress नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।