लाइव टीवी

Viral: जिम में दुल्हन का फोटोशूट देखकर रह जाएंगे दंग, वीडियो देख कहेंगे- 'क्या टशन है?'

Updated Nov 22, 2021 | 10:25 IST

एक दुल्हन फोटोशूट करवाने के लिए जिम के अंदर पहुंच गई। इस दौरान दुल्हन ने अलग-अलग अंदाज में फोटोशूट करवाए। आलम ये है कि सोशल मीडिया पर यह मजेदार वीडियो वायरल हो गया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
दुल्हन का जबरदस्त अंदाज...
मुख्य बातें
  • जिम में दुल्हन का मजेदार फोटोशूट
  • दुल्हन का अंदाज देखकर लोग रह गए दंग
  • सोशल मीडिया पर छाया मजेदार वीडियो

सोशल मीडिया पर कब, क्या देखने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही लोग दंग रह जाते हैं। जबकि, कुछ को देखकर हंसी छूट जाती है। एक ऐसा ही मजेदार वीडियो इन दिनों लोगों के बीच छाया हुआ है, जिसमें एक दुल्हन जिम के अंदर अलग-अलग पोज देकर फोटोशूट करवा रही है। कुछ लोग जहां दुल्हन के इस अंदाज को देखकर हैरान हैं, तो वहीं कुछ लोगों को काफी मजा भी आ रहा है।

आज कल दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी को खास बनाने के लिए काफी अजीबोगरीब तरीके का भी इस्तेमाल करते रहते हैं। कभी कोई पहाड़ पर वेडिंग फोटोशूट करवाता है, तो कभी कोई नदी में। कोई रिक्शा पर नजर आता है, तो कोई JCB पर। लेकिन, एक  दुल्हन तो फोटोशूट करवाने के लिए जिम पहुंच गई। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह दुल्हन जिम में जाकर डंबल लेकर फोटोशूट करवा रही है। इस दौरान वह कई और तरह की पोज भी देती है। तो देखें मजेदार वीडियो...

हाय रे दुल्हन का अंदाज...

वीडियो देखकर आप भी जरूर सोच रहे होंगे कि दुल्हन का अंदाज तो वाकई निराला है। साथ ही ये भी कह रहे होंगे, ' क्या टशन है भाई'। बहरहाल, दुल्हन का यह अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ और लोग जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। ट्विटर पर इस पर इस वीडियो को इंडियन पुलिस सर्विस के अधिकारी रूपिन शर्मा ने शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन भी लिखे हैं। इस वीडियो को अबतक 17 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और काफी शानदार रिएक्शन भी दे रहे हैं। तो आपको दुल्हन का यह अंदाज  कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।