लाइव टीवी

Viral: आराम से लेटी थी महिला, ऊपर फन फैलाए बैठा था कोबरा, कमजोर दिल वाले वीडियो ना देखें

Updated Aug 29, 2022 | 10:02 IST

Snake Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर कोई भी कांप जाए। क्योंकि, महिला के ऊपर जिस तरह से कोबरा फन फैलाकर बैठा था उसने लोगों की हालत खराब कर दी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
दिल दहलाने वाला नजारा
मुख्य बातें
  • महिला के ऊपर आराम से बैठा था कोबरा
  • डर के कारण महिला की हालत खराब हो गई
  • नजारा देखकर दंग रह गए लोग

Snake Viral Video: इस दुनिया में कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? खासकर, सोशल मीडिया पर तो आपको ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाएंगी, जिनपर कई बार यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Shocking Video) सामने आया है, जिसे देखकर ना केवल लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई बल्कि उस पर यकीन करना मुश्किल हो रहा था। क्योंकि, इस वीडियो (Snake Viral Video) में एक महिला के ऊपर जिस तरह से कोबरा सांप फन फैलाकर बैठा था उसे देखकर किसी के भी पसीने छूट जाए। अब यह वीडियो (Trending Video) तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं। 

सांप का नाम सुनते ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं। ऐसे में अगर कोबरा सांप से सामना हो जाए तो किसी की क्या हालत हो जाएगी इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं किस तरह एक महिला के ऊपर कोबरा सांप फन फैलाए बैठा है। महिला आराम से लेटी हुई है और उसकी पीठ पर एक खतरनाक कोबरा सांप फन फैलाए बैठा है। हालांकि, डर के कारण महिला की हारत खराब है। लेकिन, वो टस से मस नहीं हो रही है। हिम्मत दिखाते हुए महिला आराम से लेटी हुई है। जिसने भी इस नजारे को देखा वो दंग रह गया। तो पहले आप भी वीडियो देखें...

ये भी पढ़ें -  Viral: सांप के साथ कुछ इस तरह सेल्फी ले रहा था शख्स, वीडियो देख कहेंगे- 'क्या टशन है'

चौंकाने वाला नजारा

बताया जा रहा है कि यह चौंकाने वाला वीडियो कर्नाटक के कलबुर्गी जिले का है। महिला की हिम्मत देखकर जहां लोग उसकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं, नजारा देखकर लोगों को आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है। इस वीडियो को ट्विटर पर IFS ऑफिसर सुशांत नंदा ने शेयर किया है। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को को अब तक करीब तीस हजार लोग देख चुके हैं। वहीं, आठ सौ से ज्यादा लोग इस वीडियो को पसंद कर चुके हैं। जबकि, मजे लेते हुए लोग इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि महिला की जान भी जा सकती थी। जबकि, कुछ लोगों का कहना है कि महिला की किस्मत अच्छी थी।