लाइव टीवी

Video: सिर पर अचानक गिरा नारियल, टूटा हेलमेट; खतरनाक हादसे का शिकार हुई बाइक सवार महिला

coconut
Updated Jun 29, 2022 | 14:28 IST

Coconut Fell On Head: वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला जैसे ही सड़क पर गिरती है, वैसे ही उसके सिर से हेलमेट निकलकर दूर छिटक जाता है। हालांकि, गनीमत यह रही कि हेलमेट लगे होने की वजह से महिला के सिर पर ज्यादा गंभीर चोट नही आती है, लेकिन सड़क पर गिरने की वजह से जरूर महिला को गंभीर चोट पहुंची होगी।

Loading ...
coconutcoconut
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
सिर पर गिरा नारियल
मुख्य बातें
  • खतरनाक हादसे का शिकार हुई बाइक सवार महिला
  • सड़क किनारे लगे पेड़ से सिर पर गिरा नारियल
  • नारियल गिरने से सड़क पर पलटी महिला

Coconut Fell On Head: आपने सड़क पर एक्सीडेंट के कई सारे वीडियो देखे होंगे। कई एक्सीडेंट तो इतने खतरनाक होते हैं, जिन्हें देखकर हमारी रूह कांप जाती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर सड़क पर एक्सीडेंट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस एक्सीडेंट का कारण सड़क पर लगा नारियल का पेड़ बना। इस हादसे में एक महिला की जान जाते-जाते बची। वीडियो देखकर आपकी भी रूह कांप जाएगी।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अपने साथी के साथ बाइक से सड़क पर जा रही होती है। इसी बीच वह जैसे ही एक नारियल के पेड़ के नीचे पहुंचती है, अचानक से महिला के सिर पर एक नारियल आकर गिरता है। अचानक सिर पर भारी भरकम नारियल गिरने से महिला बीच सड़क पर बाइक से गिर जाती है। महिला जिस तरह से बाइक से सड़क पर गिरती है, वह देखने में बहुत ही खौफनाक है। बीच सड़क पर गिरने से महिला के सिर पर लगा हेलमेट टूटकर बिखर जाता है। देखें वीडियो- 

खौफनाक वीडियो वायरल

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला जैसे ही सड़क पर गिरती है, वैसे ही उसके सिर से हेलमेट निकलकर दूर छिटक जाता है। हालांकि, गनीमत यह रही कि हेलमेट लगे होने की वजह से महिला के सिर पर ज्यादा गंभीर चोट नही आती है, लेकिन सड़क पर गिरने की वजह से जरूर महिला को गंभीर चोट पहुंची होगी। वीडियो मलेशिया का बताया जा रहा है। जिस जगह पर यह घटना हुई, वह मलेशिया के छोटे से कस्बे जालान तेलुक कुंबर में आता है। वीडियो को ट्विटर पर Jabatan Netizen Malaysia नाम के यूजर ने शेयर किया है।