लाइव टीवी

Viral Pic: कुत्ते को बारिश से बचाने के लिए छतरी लेकर खड़ा हुआ शख्स, लोग कर रहे जमकर तारीफ

Updated Sep 24, 2021 | 15:18 IST

Today Viral Photo: जाने माने उद्योगपति रतन टाटा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें एक शख्स ने कुत्ते के साथ अपनी छतरी को शेयर किया है। इस तस्वीर को देखने के बाद लोग भावुक हो रहे हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
दिल को छू लेने वाली तस्वीर...
मुख्य बातें
  • कुत्ते को बारिश से बचाने के लिए छतरी लेकर खड़ा हुआ शख्स
  • रतन टाटा ने शेयर की तस्वीर
  • वायरल तस्वीर ने जीता लोगों का दिल

Today Viral Photo: बहुत पुरानी कहावत है दुनिया में इंसानियत से बड़ा कोई 'धर्म' नहीं। इंसान हो या फिर बेजुबान जानवर, जब भी मौका मिले जरूरतमंदों की मदद जरूर करनी चाहिए। कुछ लोग इस 'धर्म' को निभाने के लिए अपना सबकुछ दांव पर लगा देते हैं और लोगों के लिए मिसाल बन जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। क्योंकि, एक शख्स कुत्ते को बारिश से बचाने के लिए सड़क पर छाते लेकर खड़ा हो गया। आलम ये है कि लोग इस शख्स की तस्वीर शेयर करते हुए उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

इस वायरल तस्वीर को जाने माने उद्योगपति रतन टाटा ने शेयर की है। ये तो हम सब जानते हैं कि रतन टाटा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अक्सर वो मजेदार-मजेदार चीजें शेयर करते रहते हैं। कभी जानवरों की तस्वीरें शेयर करते हैं, तो कभी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें। उनके पोस्ट को लोग काफी पसंद करते हैं और वह चर्चा का विषय भी बन जाता है। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार तस्वीर शेयर की है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। 

तस्वीर ने जीता लोगों का दिल

तस्वीर में एक कुत्ता बारिश में भीग रहा होता है। तभी एक शख्स छतरी लेकर वहां पहुंच जाता है और कुत्ते को बारिश से बचाने लगता है। तस्वीर शेयर करते हुए रतन टाटा ने लिखा, ' मानसून में आवारा लोगों के साथ आराम बांटना। ताज का यह कर्मचारी काफी दयालु था जिसने अपनी छतरी को कुत्ते के साथ शेयर किया। मुंबई की भागदौड़ में कैद दिल को छू लेने वाला पल।' अब यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग इस पोस्ट को लाइक कर चुके हैं। साथ ही काफी संख्या में लोगों ने इस पोस्ट पर दिल को छू लेने वाले कमेंट भी किए हैं। एक ने लिखा, ' यह मानवता का उदाहरण है'। एक ने लिखा, ' वाह कितनी प्यारी तस्वीर है'।