लाइव टीवी

नशे में धुत होकर शख्स ने साइकिल के साथ किया कुछ ऐसा, वीडियो देख बन जाएगा दिन

Updated Nov 05, 2021 | 10:04 IST

Drunk Funny Viral Video: अपने आस-पास आपने कई ऐसे लोगों को देखा होगा, जो नशे में धुत होकर अजीबोगरीब हरकते करने लगते हैं। कुछ लोग नशे में डांस करने लगते हैं, तो कुछ और काम करते हैं। लेकिन, एक शख्स ने नशे में साइकिल के साथ कुछ ऐसा किया जिसे देख लोग दंग रह गए।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
शख्स का अंदाज तो देखिए...
मुख्य बातें
  • नशे में धुत होकर लड़खड़ाने लगा शख्स
  • हाथ में साइकिल उठाकर इधर-उधर भाग रहा था
  • शख्स का अंदाज देख लोग लगा रहे हैं ठहाके

बहुत पुरानी कहावत है नशा करना बुरी बात है। बड़े-बुजुर्ग अक्सर कहते रहते हैं नशे का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि, एक तो इससे शरीर का नुकसान होता है। वहीं, नशे में आदमी कई बार गलत काम भी कर देता है। लेकिन, कुछ लोग नशे में धुत होकर ऐसी हरकत करते हैं जिन्हें देखकर हंसी छूट जाती है। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो शेयर किया गया है, जिसे देखकर आपको थोड़ी हैरानी भी होगी जमकर ठहाके भी लगाएंगे।

अपने आस-पास आपने कई ऐसे लोगों को देखा होगा, जो नशे में धुत होकर अजीबोगरीब हरकते करने लगते हैं। कुछ लोग नशे में डांस करने लगते हैं, तो कुछ और काम करते हैं। लेकिन, एक शख्स ने नशे में साइकिल के साथ कुछ ऐसा किया जिसे देख लोग दंग रह गए। इतना ही नहीं शख्स का अंदाज देखकर लोग जमकर ठहाके लगा रहे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं शख्स नशे में धुत है और हाथ में साइकिल उठाकर इधर-उधर भागने लगते हैं। इस दौरान उसके पैर लड़खड़ाते रहते हैं और वह गिर भी जाता है। तो पहले आप इस मजेदार वीडियो को देखें...

दिन बनाने वाला वीडियो

इस मजेदार वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं। IPS ऑफिसर रूपिन शर्मा ने भी वीडियो को शेयर करते हुए मजे लिए हैं। उन्होंने लिखा, 'हंगामा है क्यों बरपास, थोड़ी सी जो पी ली है। डेली या कभी-कभी।' वीडियो देखकर यकीनन आपका भी दिन जरूर बन गया होगा और बार-बार इसे देखने का मन कर रहा होगा। तो वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।