लाइव टीवी

Video: स्टेज पर दूल्हे के साथ मस्ती कर रही थी लड़कियां, फिर दुल्हन ने जो किया देख हंसी छूट जाएगी

Updated Oct 08, 2021 | 11:54 IST

Bride Groom Funny Viral Video: शादियों में सबसे ज्यादा मजे दूल्हा-दुल्हन के दोस्त ही लेते हैं। कई बार तो वे इस तरह की हरकत कर देते हैं, जिसे देखकर लोग दंग भी रह जाते हैं। एक ऐसा ही वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
बेहद मजेदार है दूल्हा-दुल्हन का अंदाज
मुख्य बातें
  • दुल्हा-दुल्हन का मजेदार वीडियो
  • दूल्हे के साथ मौज ले रही थी लड़कियां तो 'भड़क' गई दुल्हन
  • लोगों को पसंद आ रहा है वीडियो

Bride Groom Funny Viral Video: सोशल मीडिया पर शादियों के काफी मजेदार-मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो को देखते ही लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ को देखकर हैरानी होती है। इतना ही नहीं कई बार शादियों में दोस्त-यार कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिससे पूरा माहौल ही बदल जाता है और लोग जमकर इस पर मजे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में शादी का एक जबरदस्त वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें कुछ लड़कियां दूल्हे के साथ मस्ती कर रही होती हैं। जिस पर दुल्हन इस तरह का रिएक्शन देती है जिसे देखकर किसी की भी हंसी छूट जाए। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

शादियों में सबसे ज्यादा मजे दूल्हा-दुल्हन के दोस्त ही लेते हैं। कई बार तो वे इस तरह की हरकत कर देते हैं, जिसे देखकर लोग दंग भी रह जाते हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो को ही देख लीजिए, स्टेज पर एक तरफ दूल्हा खड़ा होता है। तभी दो लड़कियां वहां पहुंच जाती हैं। दोनों के हाथ में फूल होते हैं और दूल्हे की तरफ इशारा करते हुए फोटो खिंचवाने लगते हैं। वहीं, दूसरी तरफ दुल्हन खड़ी होती है इस नजारा को देखने के बाद उसके चेहरे की 'रंगत' उड़ जाती है। दुल्हन का एक्सप्रेशन देखकर ऐसा लगता है जैसे वह गुस्से से आग-बबूला हो रही हो। वीडियो...

जब दुल्हन को आया गुस्सा...

अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'official_viralclips' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। दूल्हा-दुल्हन का ये वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है और यूजर्स इस पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। किसी का कहना है कि भाई की तो लग गई। किसी का कहना है कि दुल्हन तो अब छोड़ेगी नहीं।