लाइव टीवी

शादी से पहले गर्लफ्रेंड परीक्षा में हो गई फेल, शख्स ने स्कूल के साथ जो किया उस पर नहीं होगा यकीन

Girlfriend fails in exam Lover set Fire to School
Updated Aug 25, 2022 | 12:10 IST

Ajab Gajab News: एक लड़के की गर्लफ्रेंड परीक्षा में फेल हो गई। इसके बाद लड़के ने जो किया उसके बारे में जानकर लोग कांप गए।

Loading ...
Girlfriend fails in exam Lover set Fire to SchoolGirlfriend fails in exam Lover set Fire to School
लड़के ने उठाया चौंकाने वाला कदम
मुख्य बातें
  • गर्लफ्रेंड के फेल होने पर बौखलाया ब्वॉयफ्रेंड
  • लड़के ने स्कूल में आग लगा दी
  • पुलिस ने आरोपी लड़के को किया गिरफ्तार

Ajab Gajab News: अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि प्यार में लोग अपनी जान तक देते हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग तो प्यार के लिए ऐसा कर देते हैं, जिसके बारे में हम-आप सोच भी नहीं सकते हैं। प्यार को लेकर मिस्त्र से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। क्योंकि, एक शख्स की गर्लफ्रेंड परीक्षा में फेल हो गई तो ब्वॉयफ्रेंड ने स्कूल के साथ जो किया उसके बारे में आप कल्पना भी नहीं सकते है। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

रिपोर्ट के अनुसार,  Menoufia प्रांत में एक लड़के की गर्लफ्रेंड पढ़ाई कर रही थी। दोनों की सगाई हो चुकी थी और कुछ समय बाद उनकी शादी होने वाली थी। इसी बीच लड़की परीक्षा में फेल हो गई। रिजल्ट जानकर लड़का घबरा गया और उसे डर लगने लगा कि कहीं उसकी शादी ना टल जाए और गर्लफ्रेंड को उसी क्लास में ना पढ़ना पड़े। लिहाजा, लड़के ने स्कूल में ही आग लगा दी। आग लगने के कारण स्कूल का पूरा कंट्रोल रूप जलकर खाक हो गया। कई कागजात जल गए। हालांकि, कोई भी इंसान उस आग की चपेट में नहीं आया। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। 

ये भी पढ़ें -  VIDEO: डिलीवरी ब्वॉय से खाना छीनकर जूते से पीटने लगी महिला, कैमरे में कैद हुआ चौंकाने वाला नजारा

गिरफ्तारी के बाद चौंकाने वाला खुलासा

वहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़का फरार हो गया और गांव में जाकर छिप गया। हालांकि, निशानदेही पर उसे पकड़ लिया गया। इतना ही नहीं पुलिस ने लड़के को गिरफ्तार भी कर लिया और पूछताछ के दौरान लड़के ने इस सच्चाई का खुलासा किया। अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है और सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा हो रही है। कई लोग घटना पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।