लाइव टीवी

'इससे अच्छी एडिटिंग मैं कर देता'; फोटोशॉप कर आरोपी और पुलिसकर्मी को पहनाया मास्क, लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शंस

Updated Jan 10, 2021 | 22:25 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Gorakhpur Police: गोरखपुर पुलिस अपने एक ट्वीट की वजह से खूब ट्रोल हो रही है। उसने फोटो एडिट कर आरोपी और पुलिसकर्मी के चेहरे पर मास्क लगा दिया है।

Loading ...
गोरखपुर पुलिस ने बाद में इस फोटो को हटा लिया

नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी ने हर किसी के लिए मास्क को अनिवार्य कर दिया है, खासकर सार्वजनिक स्थानों पर। लेकिन इस तरह की तस्वीरें खूब सामने आती हैं, जब सार्वजनिक स्थानों पर लोग मास्क नहीं लगाते हैं। कई बार जिम्मेदार लोग भी इसमें शामिल होते हैं। इसके लिए उनकी खूब आलोचना भी होती है। इस बीच उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की पुलिस ने अलग ने कमाल किया है।

दरअसल, गोरखपुर पुलिस के ट्विटर हैंडल से आरोपी को पकड़े हुए एक पुलिसकर्मी की तस्वीर पोस्ट की गई है। आरोपी को क्यों गरिफ्तार किया गया है, इसकी जानकारी दी गई है, उसके पास से क्या बरामद हुआ है, ये भी बताया गया है। लेकिन शायद आरोपी और पुलिसकर्मी ने फोटो खिंचाते हुए मास्क नहीं पहना होगा तो इसे छिपाने के लिए फोटोशॉप कर दोनों के चेहरे पर मास्क लगाया गया है। 

ट्विटर पर लोगों ने इस एडिटिंग को पकड़ लिया और इसके लिए गोरखपुर और यूपी पुलिस को खूब ट्रोल किया जा रहा है। फोटो को देखकर साफ-साफ कहा जा सकता है कि ये मास्क एडिट कर लगाया गया है। इस फोटो पर लोग जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि बाद में इन फोटोज को हटा दिया गया।

एक यूजर ने लिखा, 'ये फोटोशॉप करने की जरूरत नहीं थी, आपकी ही सरकार है क्या कर लेते आपका।' एक ने लिखा, 'पिक्स आर्ट ऐप गजब है।' कई लोगों ने लिखा कि इससे अच्छी एडिटिंग तो मैं कर लेता। एक शख्स ने लिखा कि एक बढ़िया फोटोशॉप करने वाला हायर कीजिए। कई इसे डिजिटल मास्क कह रहे हैं। जबकि एक यूजर ने लिखा कि फोटोशॉप ही करना था तो हाथ में कट्टा भी दिखा देते।