लाइव टीवी

Video: नोट उड़ाते समय दुल्हन पर जा गिरा दूल्हे का दोस्त, फिर भड़के दूल्हे ने किया ऐसा काम

Updated Jul 15, 2022 | 19:31 IST

Bride Groom Video: वीडियो में दूल्हे के दोस्त कुछ ज्यादा ही हंसी-मजाक करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान जो होता है, उसे देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हे का दोस्त दुल्हन के ऊपर गिर जाता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
शादी का वीडियो
मुख्य बातें
  • शादी में दूल्हे के दोस्त ने की ऐसी हरकत
  • स्टेज पर ही गुस्सा हो गया दूल्हा
  • दूल्हे ने दोस्त को मारने के लिए उठाया हाथ

Bride Groom Video: भारत में शादियों का सीजन समाप्त हो चुका है। इसके बाद भी सोशल मीडिया पर शादियों के कई सारे वीडियो अपलोड किए जाते हैं। शादियों में दूल्हा और दुल्हन के दोस्त काफी हंसी-मजाक करते देखे जाते हैं। इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में दूल्हे के दोस्त कुछ ज्यादा ही हंसी-मजाक करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान जो होता है, उसे देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हे का दोस्त दुल्हन के ऊपर गिर जाता है।

वीडियो जयमाला से पहले का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हे के दोस्त काफी हंसी-मजाक कर रहे होते हैं। दोस्त दूल्हा और दुल्हन पर नोट उड़ा रहे होते हैं। इस दौरान एक दोस्त का बैलेंस बिगड़ जाता है और वह दूल्हा-दुल्हन पर गिर जाता है। इसके बाद दूल्हा थोड़ा गुस्सा हो जाता है। इसके बाद वह जो करता है, उसे देखकर आपको हंसी आ जाएगी। सोशल मीडिया पर इस मजेदार वीडियो को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। देखें वीडियो-

दुल्हन की गोद में चला जाता है दोस्त का सिर

वीडियो में देख सकते हैं कि जब दूल्हे के दोस्त मस्ती करते-करते दूल्हा और दुल्हन पर गिर जाता है तो उसका सिर दुल्हन की गोद में चला जाता है। यह देखकर दूल्हा गुस्सा हो जाता है। दूल्हे को अपने दोस्त की यह बात एकदम पसंद नहीं आती है और वह उसे फटकार लगाने लगता है। आप देख सकते हैं कि एक बार तो दूल्हा अपने दोस्त को मारने के लिए हाथ भी उठा लेता है। हालांकि, वीडियो देखकर साफ पता चल रहा है कि दोस्त ने ऐसा जानबूझकर नहीं किया था। वीडियो को दिव्या शर्मा नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो इतना फनी है कि लोगों को जमकर गुदगुदा रहा है।