लाइव टीवी

कैमरे के सामने डॉक्टर ने खाए गाय के गोबर, गिनाए कई फायदे, वीडियो वायरल

Haryana doctor eats cow dung says it purifies body mind and soul watch viral video
Updated Nov 18, 2021 | 12:11 IST

हरियाणा के करनाल के रहने वाले इस डॉक्टर साहब का नाम मनोज मित्तल है। डॉक्टर मनोज मित्तल का दावा है कि गौमूत्र पीने और गोबर खाने से कई गंभीर बीमारियां दूर रहती हैं।

Loading ...
Haryana doctor eats cow dung says it purifies body mind and soul watch viral videoHaryana doctor eats cow dung says it purifies body mind and soul watch viral video
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
डॉक्टर ने खाए गाय के गोबर
मुख्य बातें
  • हरियाणा के डॉक्टर ने खाए गाय के गोबर
  • कैमरे के सामने गिनाए गोबर के कई फायदे
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

भारत में गाय का 'गोबर और पेशाब' का कितना महत्व है, इससे हम सब वाकिफ हैं। इसके फायदे को लेकर कई वीडियो भी बनाए गए हैं। साधु-संत से लेकर कई बड़े लोगों ने भी इसके फायदे के बारे में बताए हैं। इसी कड़ी में गाय के गोबर को लेकर हरियाणा के डॉक्टर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कैमरे के सामने ना केवल गाय का गोबर खाते नजर आ रहे हैं, बल्कि उसके फायदे के बारे में भी बता रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के करनाल के रहने वाले इस डॉक्टर साहब का नाम मनोज मित्तल है। डॉक्टर मनोज मित्तल का दावा है कि गौमूत्र पीने और गोबर खाने से कई गंभीर बीमारियां दूर रहती हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह डॉक्टर साहब कैमरे के सामने गाय के गोबर को अपने मुंह में रखते हैं। इसके बाद वो उसके फायदे के बारे में गिनाते हैं। उन्होंने कहा कि अगर हम गाय के गोबर को खाते हैं, तो हमारा हमारा तन और मन पवित्र रहता है। इतना ही नहीं हमारी आत्मा भी पवित्र हो जाती है। उन्होंने यहां तक कहा कि एक बार यह हमारे शरीर के अंदर चला गया, तो हमारे शरीर को पूरी तरह से शुद्ध कर देता है। देखें वीडियो...

डॉक्टर का गजब अंदाज...

तो देखा आपने किस तरह डॉक्टर साहब गाय के गोबर के फायदे बता रहे हैं और बड़े आनंद से उसे खा भी रहे हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर घूम रहा है। कुछ लोग जहां इस वीडियो की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग इस पर सवाल भी उठा रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ यूजर्स ने तो उनकी डिग्री पर भी सवाल उठाए हैं। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है, कमेंट कर जरूर बताएं।