लाइव टीवी

Video: सुबह जल्दी उठाने लगा पति, फिर पत्नी ने इतनी जोर से मारा कि खुद उठ नहीं पाया

Updated Jul 20, 2022 | 21:45 IST

Husband Wife Fight Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि पति-पत्नी दोनों एक साथ सो रहे होते हैं। जब सुबह होती है तो पति अपने फोन में अलार्म लगाकर रखता है। जैसे ही सुबह अलार्म बजता है, पत्नी को जोर का गुस्सा आता है। इसके बाद वह जो करती है, उसे देखकर आप हैरान भी रह जाएंगे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
पत्नी ने पति को मारा
मुख्य बातें
  • पत्नी को सुबह जल्दी उठाने लगा था पति
  • पत्नी ने सिर पर जोर से मारा तकिया
  • एक बार गिरने के बाद उठ नहीं पाया पति

Husband Wife Fight Video: सोशल मीडिया पर हर रोज कोई न कोई मजेदार वीडियो वायरल होता रहता है। इन दिनों पति-पत्नी से जुड़ा एक ऐसा ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपका हंसते-हंसते पेट फूल जाएगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि पति-पत्नी दोनों एक साथ सो रहे होते हैं। जब सुबह होती है तो पति अपने फोन में अलार्म लगाकर रखता है। जैसे ही सुबह अलार्म बजता है, पत्नी को जोर का गुस्सा आता है। इसके बाद वह जो करती है, उसे देखकर आप हैरान भी रह जाएंगे।

वीडियो नेटिजन को खासा पसंद आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पति और पत्नी बहुत ही आराम से बेड पर सो रहे होते हैं। इस समय फ्रेम में सब-कुछ सामान्य नजर आता है। इसी बीच पति के फोन में अलार्म बजता है और वह पत्नी को जल्दी उठाने की कोशिश करता है। इससे पत्नी इतनी खफा हो जाती है कि तकिया उठाकर पति के सिर पर जोर का वार करती है। पत्नी की वार से पति मुंह के बल गिर जाता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पति ऐसा गिरता है कि फिर उठता ही नहीं है। देखें वीडियो- 

पति के सिर पर जोर का वार करती है पत्नी

वीडियो में देख सकते हैं कि पत्नी पूरी ताकत से तकिया अपने पति के सिर में दे मारती है। वीडियो में यही दृश्य सबसे मजेदार लगता है। आप देख सकते हैं कि जोर का तकिया पड़ने के बाद पति कुछ इस तरह सोता है कि दोबारा हिल भी नहीं पाता है। वीडियो को ghantaa नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके अलावा वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर भी खूब देखा जा रहा है। वीडियो लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि इसे अब तक 55 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। पति-पत्नी के इस मजेदार वीडियो को देखकर नेटिजन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अब पति कभी पत्नी को उठाने की कोशिश नहीं करेगा।'