लाइव टीवी

जब फ्लाइट के अंदर अचानक भोजपुरी में हुआ अनाउंसमेंट, देखते रह गए लोग, वीडियो वायरल

IndiGo Flight Attendant Makes Announcement in Bhojpuri vido goes viral
Updated Oct 29, 2021 | 13:03 IST

आमतौर पर जब भी आप हवाई जहाज में सफर करते हैं तो एयर होस्टेस या फिर फ्लाइट के कर्मचारी हिन्दी या फिर अंग्रेजी में लोगों से संवाद करते हैं। लेकिन, इंडिगो के एक कर्मचारी ने यात्रियों के मनोरंजन के लिए कुछ अलग करने की कोशिश की।

Loading ...
IndiGo Flight Attendant Makes Announcement in Bhojpuri vido goes viralIndiGo Flight Attendant Makes Announcement in Bhojpuri vido goes viral
तस्वीर साभार:&nbspFacebook
फ्लाइट के अंदर भोजपुरी में हुआ अनाउंसमेंट
मुख्य बातें
  • फ्लाइट के अंदर अचानक भोजपुरी में हुआ अनाउंसमेंट
  • लोगों को यह अंदाज आ रहा है पसंद
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया की 'दुनिया' में एक से एक मजेदार चीजें शेयर होती रहती हैं। इनमें खुश चीजों को देखकर लोग काफी खुश हो जाते हैं। जबकि, कुछ को देखकर हैरानी भी होती है और यकीन करना भी मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो शेयर किया गया है, जिसे देखने के बाद लोगों को मजा भी आ रहा है और थोड़ी हैरानी भी हो रही है कि क्या सच में ऐसा हो सकता है? क्योंकि, एक फ्लाइट के अंदर भोजपुरी में मजेदार तरीके से अनाउंसमेंट किया गया। अचानक भोजपुरी में अनाउंसमेंट सुनकर लोग थोड़े हैरान तो जरूर हुए, लेकिन तरीका अच्छा भी लगा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

आमतौर पर जब भी आप हवाई जहाज में सफर करते हैं तो एयर होस्टेस या फिर फ्लाइट के कर्मचारी हिन्दी या फिर अंग्रेजी में लोगों से संवाद करते हैं। लेकिन, इंडिगो के एक कर्मचारी ने यात्रियों के मनोरंजन के लिए कुछ अलग करने की कोशिश की। जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं कर्मचारी भोजपुरी भाषा में पहले यात्रियों का स्वागत करता है। फिर फ्लाइट के अंदर कर्मचारियों से यात्रियों का परिचय करवाता है। इतना ही नहीं बिहार के बारे में भी वह भोजपुरी में बात करता है और बताता है कि यहां कई तरह की भाषाएं बोली जाती है लेकिन उसे केवल भोजपुरी ही आता है। तो पहले इस वीडियो को देख लें...

लोगों को पसंद आ रहा है वीडियो

वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर सोच में पड़ गए होंगे। बहरहाल, लोगों को यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है और इंडिगो कर्मचारी की तारीफ भी हो रही है। फेसबुक पर इस वीडियो को Bhojpuria नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। कुछ ही समय में वीडियो को तीन हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, सैकड़ों लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।