लाइव टीवी

बिल गेट्स के होने वाले दामाद के पास है कितनी संपत्ति, बेटी जेनिफर गेट्स से की सगाई

Updated Jan 31, 2020 | 10:07 IST

Jennifer Gates engaged to Nayel Nassar: दुनिया के सबसे अमीर शख्सों में से एक बिल गेट्स की बेटी जेनिफर गेट्स ब्वॉयफ्रेंड नायल नस्सार से सगाई कर ली है। नायल घुड़सवार है और मिस्र से हैं।

Loading ...
नायल नस्सार और जेनिफर गेट्स

नई दिल्ली: माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक और दुनिया के सबसे अमीर शख्सों में से एक बिल गेट्स की बेटी जेनिफर गेट्स ने अपने ब्वॉयफ्रेंड नायल नस्सार से सगाई कर ली है। 28 साल के नस्सार मिस्र के एक पेशेवर घुड़सवार हैं। वो 2020 टोक्यो ओलंपिक के दौरान मिस्र का प्रतिनिधित्व करेंगे। दोनों लगभग 3 साल से रिलेशनशिप में हैं। इंस्टाग्राम पर दोनों एक-दूसरे के साथ फोटोज खूब शेयर करते हैं।

नस्सार का जन्म जनवरी 1991 में शिकागो में हुआ, लेकिन उन्होंने अपने बचपन का अधिकांश हिस्सा कुवैत में बिताया। उनका परिवार कुवैत में एक आर्किटेक्चर और डिजाइन फर्म चलाता है। माता-पिता मिस्र के हैं। नायल ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की है, जहां उन्होंने प्रबंधन और अर्थशास्त्र में डिग्री हासिल की।

नायल की परवरिश अमीरी में हुई है। उनके माता-पिता ने 10 साल की उम्र में उन्हें पहला घोड़ा दिया था। उन्होंने यूरोप में प्रशिक्षण लिया और घुड़सवारी कौशल को सुधारा। इसमें उनके माता-पिता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नायल नस्सर एक सफल शो जम्पर हैं। इसके अलावा, उन्होंने अपने पेशेवर जीवन में कई खिताब और उपलब्धियों को हासिल किया है। वह 5 साल की उम्र से घोड़ों की सवारी कर रहे हैं। वह घुड़सवारी प्रतियोगिताओं से अच्छी आय अर्जित करते हैं। 

उनकी आय को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन अनुमान है कि यह 20 मिलियन डॉलर से 100 मिलियन डॉलर (1.5 अरब से 7 अरब रुपए) के बीच है। जबकि जेनिफर गेट्स की नेट वर्थ भी मिलियन डॉलर में है। दोनों की आय जोड़ी जाए तो वो बहुत अच्छी खासी होगी। नायल के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 50K फॉलोअर्स हैं। 

जेनिफर के साथ अपनी सगाई की घोषणा करते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा, 'हां उसने हां कह दी है। मैं अभी दुनिया में सबसे भाग्यशाली (और सबसे खुशहाल) आदमी की तरह महसूस कर रहा हूं। जेन, आप वो सब कुछ हैं जिसकी मैं शायद कल्पना कर सकता था..और भी बहुत कुछ। मैं जीवन की इस यात्रा में एक साथ बढ़ने का इंतजार नहीं कर सकता, और मैं अब आपके बिना मेरी कल्पना भी नहीं कर सकता।'

नायल के बारे में ये जानकारी अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स से एकत्र की गई हैं।