लाइव टीवी

'कजरारे-कजरारे' गाने पर खूब नाचे कवि कुमार विश्वास, देखें VIDEO

Updated Dec 01, 2021 | 16:27 IST

Kumar Vishvas Dance video: कवि कुमार विश्वास का डांस वीडियो सामने आया है। वो 'कजरारे-कजरारे' गाने पर थिरकते दिख रहे हैं।

Loading ...
कुमार विश्वास

देश के जाने माने कवि कुमार विश्वास का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एक शादी में डांस कर रहे हैं। कुमार विश्वास शादी में चल रहे 'कजरारे-कजरारे' गाने पर डांस कर रहे हैं। फेसबुक पर पंकज प्रसून ने इस वीडियो को पोस्ट किया है। उन्होंने इसके साथ लिखा है कि प्रसिद्ध ओज कवि विनीत चौहान जी की पुत्री संस्कृति की शादी में। डॉ. कुमार विश्वास सर का डांस धमाल। कवियों की जबरदस्त प्रस्तुति। ये शादी लखनऊ में हुई है। 

कुमार विश्वास के इस वीडियो पर लोगों की खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कोई जबरदस्त लिख रहा है तो किस ने लिखा कि कुमार जी ऐसा कुछ जिसमें विशारद न हो आप। एक बार मिलना चाहती हूं। सतना मे सुना है देखा है। एक ने लिखा कि जिसकी मस्ती जिंदा है। उसकी हस्ती जिंदा है। एक यूजर ने लिखा कि कुमार जी के साथ साथ सम्पत जी ने भी कमाल का डांस किया है। एक अन्य ने लिखा कि वाह क्या बात है। इतने सारे कविराज को एक साथ इतना धमाल मचाते हुए पहली बार देखा। मजा आ गया।