लाइव टीवी

Shocking Video: जब बाघों के बीच फंस गया 'जंगल का राजा', दिल थामकर देखें अंजाम

Updated Nov 12, 2021 | 17:46 IST

Lion Tigers Viral Video: शेर को 'जंगल का राजा' इसलिए कहा जाता है, क्योंकि उसे देखते ही दूसरे जानवर दुम दबाकर भाग खड़े हो जाते हैं। इतना ही नहीं जिस रास्ते से शेर गुजरता है, वो अपने आप खाली हो जाता है। लेकिन, जब शेर किसी बड़े जानवरों के बीच फंसता है तो एक पल के वह भी घबरा जाता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
शेर और बाघों के बीच जबरदस्त जंग...
मुख्य बातें
  • जब बाघों के बीच फंस गया शेर
  • दोनों के बीच जबरदस्त मुकाबला
  • वीडियो देख लोग रह गए दंग

सोशल मीडिया के जमाने में लोगों को बड़ी आसानी से एक से एक मजेदार चीजें देखने को मिल जाती है। कई बार ऐसी-ऐसी चीजें भी देखने को मिल जाती है, जिसकी शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। खासकर, जानवरों के मामले में तो बिल्कुल ही नहीं। लेकिन, आजकल लोगों को जानवरों के ऐसे-ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती है। हालांकि, कुछ वीडियो तो इतने क्यूट होते हैं, जिन्हें यूजर्स बार-बार देखते हैं। लेकिन, आज जो वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे हैं उसे दिल थामकर देखें, क्योंकि जब 'जंगल का राजा' यानी शेर बाघों के बीच फंसता है तो उसकी क्या हालतो होती है वो आपको समझ में आ जाएगा।

शेर को 'जंगल का राजा' इसलिए कहा जाता है, क्योंकि उसे देखते ही दूसरे जानवर दुम दबाकर भाग खड़े हो जाते हैं। इतना ही नहीं जिस रास्ते से शेर गुजरता है, वो अपने आप खाली हो जाता है। लेकिन, जब शेर किसी बड़े जानवरों के बीच फंसता है तो एक पल के वह भी घबरा जाता है। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह बाघों के बीच एक बब्बर शेर फंस जाता है। कई बाघ तो उस पर हमला भी करते हैं, दांत भी गराते हैं। लेकिन, शेर भी उनको करारा जवाब देता है। अंत में क्या होता है आप खुद वीडियो में देख लें...

कौन किस पर भारी...

वीडियो देखकर यह कहना मुश्किल है कौन किस पर भारी है। क्योंकि, शेर और बाघ दोनों आक्रमक नजर आ रहे हैं। इस पूरे मामले को कैमरे में कैद कर वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'earthideapix' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। वहीं, छह हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। किसी का कहना है शेर हमेशा शेर होता है। जबकि, कुछ लोगों का कहना है दोनों बेस्ट हैं और दोनों राजा हैं। इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।