लाइव टीवी

Viral Video: जंगल में 6 शेरनियों के साथ बेखौफ घूम रही थी लड़की, फिर जो हुआ उस पर नहीं होगा यकीन

Updated Jan 12, 2022 | 10:43 IST

Lion Viral Video: एक लड़की शेरनियों के पीछे-पीछे मजे में चल रही है। आगे-आगे 6 शेरनियां चल रही हैं और पीछे-पीछे महिला मस्ती में उनके साथ जंगल में घूम रही है। लेकिन, कुछ समय बाद ऐसा नजारा दिख जाता है जिस पर आपको यकीन करना मुश्किल हो जाएगा।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
शेरनियों के साथ मजे ले रही थी लड़की
मुख्य बातें
  • शेरनियों के साथ घूम रही थी लड़की
  • बेखौफ होकर 6 शेरनियों के साथ एंजॉय कर रही थी
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Lion Viral Video: जानवर कोई भी हो वो इंसान के लिए खतरनाक ही होता है। वहीं, बात जब 'जंगल के राजा' यानी बब्बर शेर (Lion Viral Video) की हो तो उसका नाम सुनते ही लोग कांपने लगते हैं। क्योंकि, शेर की गिनती सबसे खतरनाक जानवरों में होती है और पलक झपकते ही किसी को वो अपना शिकार बना लेता है। इंसान हो या फिर जानवर सब शेर से दूरी बनाकर ही रखते हैं। लेकिन, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक लड़की एक, दो, तीन नहीं बल्कि छह शेरनियों के साथ मजे में घूम रही थी। इस नजारा को देखने के बाद जहां कुछ लोग काफी हैरान हैं। वहीं, कुछ लोग वीडियो की तारीफ भी कर रहे हैं। 

इस दुनिया में ऐसे कई लोग हैं, जिनकी दोस्ती जानवरों से होती है। बड़े मजे के साथ वो जानवरों के साथ खाते-पीते हैं और मस्ती करते हैं। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक लड़की शेरनियों के पीछे-पीछे मजे में चल रही है। आगे-आगे 6 शेरनियां चल रही हैं और पीछे-पीछे महिला मस्ती में उनके साथ जंगल में घूम रही है। लेकिन, कुछ समय बाद ऐसा नजारा दिख जाता है जिस पर आपको यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। देखें वीडियो...

ये भी पढ़ें - Video: ठंडे पानी में नहाने के लिए शख्स का झन्नाटेदार जुगाड़, वीडियो देख कहेंगे- 'मेरा देश महान'

सोशल मीडिया पर लड़की की धूम

वीडियो में आपने देखा किस तरह लड़की शेरनियों के साथ एंजॉय कर रही है। उसके चेहरे पर थोड़ा भी डर नहीं है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'safarigallery' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और लड़की सोशल मीडिया पर छा गई है।