लाइव टीवी

Viral Video: शेरों के झुंड ने जिराफ पर कर दिया हमला, फिर जो हुआ उस पर यकीन नहीं होगा

Lions Attack On Giraffe Then What Happened Must Watch Viral Video
Updated Apr 29, 2022 | 15:33 IST

Shocking Video: जिस शेर से लोग कांपते हैं उस शेर को एक जिराफ ने गजब मजा चखाया। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और बार-बार इसे देख रहे हैं।

Loading ...
Lions Attack On Giraffe Then What Happened Must Watch Viral VideoLions Attack On Giraffe Then What Happened Must Watch Viral Video
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
जिराफ ने शेरों को गजब मजा चखाया....
मुख्य बातें
  • शेरों ने अचानक जिराफ कर दिया हमला
  • जिराफ ने शेरों को गजब सबक सिखाया
  • सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है वीडियो

Lions Giraffe Viral Video: सोशल मीडिया (Social media) पर जानवरों के वीडियो जमकर शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Video) तो रोंगटे खड़े करने वाले होते हैं, जबकि कुछ वीडियो इतने क्यूट होते हैं जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। लेकिन, इन दिनों जानवरों का एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिससे आपकी नजरें नहीं हटेंगीं। क्योंकि, एक जिराफ पर शेरों के झुंड ने हमला कर दिया। इसके बाद जिराफ ने शेरों की ऐसी हालत की जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। 

शेर का नाम सुनते ही इंसान हो या फिर जानवर पसीने छूट जाते हैं। क्योंकि, जब शेर किसी पर हमला करता है तो उसका बचना मुश्किल हो जाता है। बड़े-बड़े जानवरों को शेर मिनटों में धूल चटा देता है। लेकिन, इस वीडियो में आपको कुछ अलग ही दिखेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह पहले एक शेर ने जिराफ पर हमला किया। लेकिन, जिराफ उसे चकमा दे देता है। इसके बाद दूसरे शेर ने हमला किया तो जिराफ लात मारकर उसे साइड कर देता है। कई बार जिराफ पर हमला किया जाता है लेकिन जिराफ सभी शेरों को मजा चखा देता है। देखें वीडियो...

ये भी पढ़ें-  VIDEO: 'हम पढ़े-लिखे हैं, ये अंगूठा छाप है', जयमाला के दौरान दुल्हन ने जो किया उसे देख सब हैरान रह गए

जिराफ ने शेरों को मजा चखाया...

इस तरह का वीडियो विरलय ही देखने को मिलता है। क्योंकि, ज्यादातर वीडियो में शेर खतरनाक ही नजर आता है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'wildlife_stories' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को 28 लाख से ज्यादा लोग अब तक देख चुके हैं। इस वीडियो को देखकर जहां कुछ लोग हैरान हैं, वहीं कुछ लोग जमकर मजे भी ले रहे हैं। किसी कहना है कि जिराफ शेरों को गजब मजा चखाया। जबकि, कुछ का कहना है कि एक जिराफ कई शेरों पर भारी पड़ गया।