लाइव टीवी

लॉकडाउन : इंसानी गतिविधियां कम होते ही समुद्र से सड़क तक वन्यजीवों की हलचल बढ़ी

Lockdown: Nilgai spotted on road near GIP Mall in Noida
Updated Mar 27, 2020 | 17:06 IST

नोएडा के सेक्टर 18 का यह इलाका हमेशा व्यस्त रहता है और यहां हमेशा गाड़ियों का आना-जाना लगा रहता है। सामान्य समय में यह नजारा दुर्लभ है। यही नहीं कोझिकोड की सड़क पर गंधबिलाव भी टहलता देखा गया है।

Loading ...
Lockdown: Nilgai spotted on road near GIP Mall in Noida Lockdown: Nilgai spotted on road near GIP Mall in Noida
मानव परिवेश में वन्यजीवों की हलचल बढ़ी।

नई दिल्ली : कोरोना वायरस के प्रकोप और लॉकडाउन ने मनुष्य की गतिविधियों को सीमित दायरे में बांध दिया है। मनुष्य की गतिविधियां कम होते ही वन्यजीवों की हलचल तेज हो गई है। वन्यजीव अपने प्राकृतिक परिवेश से निकलकर शहर की तरफ रुख कर रहे हैं। कुछ लोगों ने कुछ ऐसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं जो काफी दिलचस्प हैं। शुक्रवार को नोएडा में ग्रेट इंडिया प्लेस के पास के एक नीलगाय को सड़क पर चहलकदमी करते देखा गया। कुछ लोगों ने इस नीलगाय की चहलकदमी करती तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की।

नोएडा के सेक्टर 18 का यह इलाका हमेशा व्यस्त रहता है और यहां हमेशा गाड़ियों का आना-जाना लगा रहता है। सामान्य समय में यह नजारा दुर्लभ है। यही नहीं कोझिकोड की सड़क पर गंधबिलाव भी टहलता देखा गया है। मालाबार के ये गंधबिलाव अब विलुप्ति के कगार पर हैं।

इस बीच, चंडीगढ़ की सड़कों पर कई सांभर घूमते हुए पाए गए हैं। कुछ दिनों पहले मुंबई के मरीन ड्राइव पर समुद्र में डॉल्फिन्स नजर आईं। समुद्र में इन दिनों व्यापारिक गतिविधियां काफी कम हो गई हैं। प्रकृति के इन जीवों के अपने आस-पास पाकर लोग काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं। 

वन्य एवं समुद्री जीवों के मनुष्य की गतिविधियों वाले क्षेत्र में आने का कारण लॉकडाउन को माना जा सकता है। इंसान ने खुद को अपने घरों में सीमित कर लिया है। ऐसे में प्रकृति अपनी भरपाई कर रही है।

इंसानी गतिविधियां कम होने से राजधानी दिल्ली के प्रदूषण में गुणात्मक सुधार देखा गया है। दरअसल, इस लॉकडाउन ने प्रकृति के उन सुनहरे पन्नों को हमारे सामने पेश किया है जिन पर अपनी व्यस्तता के चलते हमारी नजर नहीं पड़ती थी।