लाइव टीवी

मुंह से आग निकालकर स्टंट कर रहा था शख्स, मिनटों में बिगड़ गया पूरा खेल, देखें शॉकिंग वीडियो

Man Doing Stunt With Fire Then What Happened Watch Shocking Video
Updated Sep 13, 2022 | 11:00 IST

Viral Video: एक शख्स आग से स्टंट कर रहा था। लेकिन, अचानक आग उसके मुंह में लग गई। फिर जो हुआ उसे देखकर लोग हैरान रह गए। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Loading ...
Man Doing Stunt With Fire Then What Happened Watch Shocking VideoMan Doing Stunt With Fire Then What Happened Watch Shocking Video
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
आग से खेलना पड़ा भारी
मुख्य बातें
  • आग से खतरनाक स्टंट कर रहा था शख्स
  • अचानक मुंह में लग गई आग
  • नजारा देखकर कांप गए लोग

Fire Stunt Video: आज कल हर कोई कुछ अलग करना चाहता है। कुछ लोग तो फेमस होने और नाम कमाने के लिए ऐसी अजीबोगरीब हरकत कर देते हैं, जिसे देखकर दुनिया दंग रह जाती है। इनमें कुछ को कामयाबी मिल जाती है, जबकि कुछ का मजाक भी बन जाता है। वहीं, कुछ लोगों के साथ अनहोनी भी हो जाती है। सोशल मीडिया पर इस तरह के काफी वीडियो (Shocking Video) शेयर होते रहते हैं। इसी कड़ी में एक और ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। क्योंकि, एक शख्स मुंह से आग निकालकर स्टंट कर रहा था। लेकिन, उसके चेहरे में इस तरह आग लग गई जिसे देखकर सब हक्के-बक्के रह गए। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। 

वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं किस तरह एक शख्स आग के साथ स्टंट कर रहा है। सड़क किनारे काफी संख्या में लोग खड़े हैं। वहीं, शख्स हाथ में आग से जला हुआ स्टिक लेकर घूम रहा है। शख्स मुंह से आग निकालने का स्टंट दिखाता है। वह जैसे ही फायर स्टिक के सामने फूंकता है उसके मुंह पर आग लग जाती है। आग काफी तेजी से उसके मुंह पर फैलने लगती है। शख्स तड़पते हुए खुद को बचाने की कोशिश करता है और आग बुझाने लगता है। लेकिन, तुरंत आग नहीं बुझती है। वह झटपटाने लगता है और कुछ समय बाद आग बुझ जाती है। देखें वीडियो...

ये भी पढ़ें -  सरेआम हैंडसम लड़के को रोकती है ये लड़की, फिर देती है ऐसी चीज, सच्चाई पर नहीं होगा यकीन

खतरनाक स्टंट

वीडियो (Stunt Video) देखकर आप भी जरूर थर्रा गए होंगे। क्योंकि, जिस तरह शख्स आग के साथ खेल रहा होता है उसका परिणाम और भी ज्यादा खतरनाक हो सकता था। हालांकि, शख्स की किस्मत अच्छी थी कि वो बच गया। अब यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@_BestVideos' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक तीन लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, चार हजार से ज्यादा लोग इसे पसंद कर चुके हैं। वहीं, सात सौ से ज्यादा लोगों ने इसे रिट्वीट किए हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। किसी का कहना है कि ये जानलेवा स्टंट है। किसी का कहना है कि इस तरह कौन आग से खेलता है।