लाइव टीवी

Viral: कंधे पर इस तरह लाद कर अजगर को ले जा रहा था शख्स, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो

Man Playing With Giant Snake Shocking Video Goes Viral
Updated Aug 10, 2022 | 12:49 IST

Snake Viral Video: सोशल मीडिया पर एक सांप का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।

Loading ...
Man Playing With Giant Snake Shocking Video Goes ViralMan Playing With Giant Snake Shocking Video Goes Viral
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
क्या डेयरिंग है भाई...
मुख्य बातें
  • बेहद खतरनाक है ये वीडियो
  • विशालकाय अजगर के साथ यूं जा रहा था शख्स
  • वीडियो देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए

Giant Python Video: सोशल मीडिया (Social media) की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाएंगी जिनपर कई बार यकीन करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही वीडियो (Shocking Video) इन दिनों लोगों के बीच चक्कर लगा रहा है, जिसमें एक शख्स विशालकाय अजगर को कंधे पर उठाकर ले जाते हुए नजर आ रहा है। जिसने भी इस नजारे को देखा वो दंग रह गया। इतना ही नहीं कई लोगों को तो आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा था। वहीं, कई लोग वीडियो पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। 

आमतौर पर सांप का नाम सुनते ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं। वहीं, जब कभी किसी का सामना सांप से हो जाए तो वो उल्टे पांव भाग खड़ा होता है। लेकिन, इस शख्स की डेयरिंग देखकर लोगों की 'नींद' उड़ गई। वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं किस तरह एक शख्स विशालकाय अजगर को कंधे पर लादे हुए हैं। जिस तरह से शख्स अजगर को उठाकर सीढ़ियां चढ़ रहा है और बेखौफ होकर जा रहा है उसने यूजर्स को हैरान कर दिया। बड़ी बात ये है कि अजगर भी उसको कोई नुकसान नहीं पहुंचा रहा है। देखें वीडियो... 

ये भी पढ़ें -  VIDEO: इस बच्चे का स्टंट देख आनंद महिन्द्रा भी रह गए दंग, कहा- 'ओलंपिक के लिए देश तैयार हो रहा है'

खतरनाक नजारा

ऐसा शॉकिंग नजारा शायद ही पहले आपने देखा हो। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'world_of_snakes' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 37 हजार से ज्यादा लोग वीडियो को पसंद कर चुके हैं। वहीं, कुछ लोग वीडियो पर चटकारे लेते हुए कमेंट कर रहे हैं। जबकि, कुछ लोगों का कहना है कि ये काफी खतरनाक है। वहीं, कुछ लोग तो इसे जानलेवा बता रहे हैं।