लाइव टीवी

Reel बनाने के लिए रेवले ट्रैक पर चल रहा था लड़का, पलक झपकते बदल गया पूरा खेल, शॉकिंग वीडियो

Man Walking on Railway Track Then What Happened Watch Viral Video
Updated Sep 05, 2022 | 16:43 IST

Accident Viral Video: एक लड़का रेलवे ट्रैक पर रील बना रहा था और ट्रेन से टकरा गया। परिणाम ये हुआ कि लड़का हॉस्पिटल पहुंच गया। पूरे मामले का वीडियो वायरल हो रहा है।

Loading ...
Man Walking on Railway Track Then What Happened Watch Viral VideoMan Walking on Railway Track Then What Happened Watch Viral Video
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
रील बनाने के चक्कर में हुआ खेल
मुख्य बातें
  • रील बनाने के चक्कर में मौत से खेल गया लड़का
  • रेलवे ट्रैक पर रील बना रहा था और बड़ा खेल हो गया
  • ट्रेन से टकरा कर हॉस्पिटल पहुंचा लड़का

Shocking Video: सोशल मीडिया के आ जाने से लोगों में फेमस होने के लिए होड़ मची है। हर दिन हजारों वीडियोज और तस्वीरें शेयर होते रहते हैं। वहीं, लोग जमकर रिल्स भी बनाते हैं। वहीं, कुछ लोग पॉपुलर होने के लिए इस हद तक चले जाते हैं, जिसके बारे में जानकर दुनिया दंग रह जाती है। एक ऐसा ही मामला सामने तेलंगान से आया है, जिसके बारे में जानकर लोग दंग रह गए। इतना ही नहीं वीडियो देखकर यकीन मानिए आप भी अपना सिर पकड़ लेंगे। 

बताया जा रहा है कि ये चौंकाने वाला वीडियो (Shocking Video) हनमकोंडा जिले के काजीपेट रेलवे स्टेशन के पास का है। जहां एक लड़का रेलवे ट्रैक के पास वीडियो (Viral Video) बना रहा था। तभी पीछे से तेज रफ्तार में ट्रेन आ गई। इंजन की चपेट में आन से लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका वीडियो (Trending Video) सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह लड़का चलते-चलते ट्रेन की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि घायल छात्र का नाम अक्षय राज है और उसकी उम्र 17 साल है। आनन-फानन में लड़के को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर्स का कहना है कि उसके पैर में फ्रैक्चर है और चेहरे पर काफी गंभीर चोटें आई हैं। हालांकि, वो खतरे से बाहर है। देखें वीडियो...

ये भी पढ़ें -  VIDEO: इस शख्स ने चलती मेट्रो में किया ऐसा काम, देखकर हक्के-बक्के रह गए लोग

वीडियो बनाने के चक्कर में घटी घटना

वीडियो (Accident Video) देखकर आपको अंदाज लग गया होगा कि किस तरह वो टकराया होगा। इतनी बड़ी घटना इंस्टाग्राम रील्स बनाने के चक्कर में घटी है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर हो रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@Mansimran27' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसने भी इस वीडियो को देखा उसके पसीने छूट गए। इतना ही नहीं लोग हैरानी भी जता रहे हैं और इसे जानलेवा बता रहे हैं। किसी का कहना है कि शख्स की किस्मत अच्छी थी जिसके कारण वो बच गया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं। फिलहाल, मामले की छानबीन की जा रही है।