लाइव टीवी

Funny video: बंदर के साथ मजे ले रही थी महिला, फिर जो हुआ उसे 'जिंदगीभर' नहीं भूल पाएगी

Monkey Attack on Woman Viral Funny Video in Hindi
Updated Sep 24, 2021 | 10:58 IST

Monkey Funny Viral Video: एक महिला बंदर के साथ मजे लेते हुए फोटो खिंचवा रही थी। फिर बंदर ने महिला के साथ जो किया उसे देखकर लोगों की हंसी छूट जा रही है।

Loading ...
Monkey Attack on Woman Viral Funny Video in HindiMonkey Attack on Woman Viral Funny Video in Hindi
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
बंदर ने सिखाया सबक...
मुख्य बातें
  • बंदर को परेशान करना पड़ गया भारी
  • बंदर ने महिला को सिखाया जबरदस्त सबक
  • वीडियो देख लोगों की छूट रही हंसी

Monkey Funny Viral Video: कहते हैं बिना कारण ना तो किसी को परेशान करना चाहिए और ना ही किसी से पंगा लेना चाहिए। क्योंकि, कई बार परिणाम बेहद खतरनाक साबित हो जाते हैं। एक महिला ने बंदर के साथ कुछ ऐसा ही किया। इसके बाद बंदर ने महिला के साथ जो किया उसे वह शायद ही कभी भूल पाए। आलम ये है कि इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स थोड़े हैरान भी हैं और जमकर ठहाके भी लगा रहे हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आमतौर पर अगर आप किसी को प्यार देते हैं तो बदले में आपको भी प्यार मिलता है। लेकिन, अगर किसी को परेशान करेंगे तो सामने वाल बदला लेने की जरूर कोशिश करता है। इस वीडियो को देखने के बाद आपको यही लगेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक बंदर जंजीर से बंधा हुआ है। तभी दो महिलाएं वहां पहुंचती हैं। एक महिला बंदर के साथ फोटो खिंचवाना चाहती है। लेकिन, उससे पहले वह बंदर को मुंह चिढ़ाती है। बंदर को महिला का ये अंदाज पसंद नहीं आता है और जैसे ही महिला फोटो खिंचवाने लगती हैं, बंदर उछल कर महिला के ऊपर हमला कर देता है। वीडियो में देखें फिर क्या हुआ...

बंदर ने सिखाया ऐसा सबक...

बंदर ने जिस अंदाज में महिला पर हमला किया उसे देखकर लोगों की हंसी छूट जा रही है। आलम ये है कि लोग इस मजेदार वीडियो को बार-बार देख रहे हैं और इस पर चटकारे भी ले रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'videolucu.funny' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।