लाइव टीवी

पटना: बुलडोजर से उजड़ी ग्रेजुएट चायवाली की दुकान तो फूट-फूटकर रोने लगीं प्रियंका गुप्ता, जाने फिर क्या हुआ

priyanka gupta
Updated Aug 19, 2022 | 20:50 IST

Graduate Chai Wali: ग्रेजुएट पास चाय बेचने वाली प्रियंका गुप्ता इन दिनों फिर चर्चा में हैं। पटना वोमेंस कॉलेज के बाहर चाय का स्टॉल लगाने वाली प्रियंका गुप्ता का स्टॉल आज नगर निगम ने बुलडोजर से उखाड़ दिया था। इसके बाद 'ग्रेजुएट चायवाली' यानी प्रियंका गुप्ता सड़क पर फूट-फूटकर रोते हुए नजर आई थीं।

Loading ...
priyanka guptapriyanka gupta
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
ग्रेजुएट चायवाली
मुख्य बातें
  • पटना में चाय का दुकान लगाती हैं प्रियंका गुप्ता
  • नगर निगम ने बुलडोजर से उजाड़ी चाय की दुकान
  • प्रियंका गुप्ता का रोते हुए वीडियो आया सामने

Graduate Chai Wali: बिहार के Patna में ग्रेजुएट पास चाय बेचने वाली प्रियंका गुप्ता इन दिनों फिर चर्चा में हैं। पटना वोमेंस कॉलेज के बाहर चाय का स्टॉल लगाने वाली प्रियंका गुप्ता का स्टॉल आज नगर निगम ने बुलडोजर से उखाड़ दिया था। इसके बाद 'ग्रेजुएट चायवाली' यानी प्रियंका गुप्ता सड़क पर फूट-फूटकर रोते हुए नजर आई थीं। प्रियंका गुप्ता का रोते हुए वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

फूट-फूटकर रोईं प्रियंका गुप्ता

दरअसल, नगर निगम के नूतन राजधानी अंचल की तरफ से पटना में वीरचंद पटेल पथ, बोरिंग रोड और श्री कृष्णापुरी पार्क के आस-पास अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। ग्रेजुएट चायवाली की टी स्टॉल बोरिंग रोड पर पड़ती है। नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत उनका टी स्टॉल बुलडोजर से गिरा दिया। इसके साथ ही कई विक्रेताओं के स्टॉल्स भी नगर निगम ने हटाए। देखें वीडियो-

अपना रोजगार छिनते ही प्रियंका गुप्ता फूट-फूटकर रोने लगीं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि प्रियंका गुप्ता की आंखों में आंसू हैं। वह रोते हुए कह रही हैं कि उन्होंने कई लोगों को रोजगार दिया हुआ था। उन्होंने कहा कि जो बच्चे सरकार से रोजगार के भरोसे नहीं थे, उनके साथ ऐसा नहीं करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि मुझे रोजगार नहीं चाहिए। मैं खुद 6 लोगों को रोजगार देती हूं। उन्होंने कहा कि पटना नगर निगम ने उन्हें हटाने का नोटिस भी नहीं दिया था।

दूसरी तरफ नगर निगम का कहना है कि प्रियंगा गुप्ता की टी स्टॉल की वजह से इस जगह पर हर रोज जाम लगता है। हालांकि बाद में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और आरजेडी के मुखिया लालू प्रसाद यादव से गुहार लगाने के बाद प्रियंका गुप्ता का टी स्टॉल वापस मिल गया।