लाइव टीवी

जंगल में शेर देखने आए शख्स ने जैसे ही पलटी निगाह, पैरों तले खिसक गई जमीन! Video देख कांप जाएंगे

Updated Jun 20, 2022 | 16:35 IST

Wildlife Viral Video: एक शख्स जंगल सफारी के लिए गया हुआ था। इस दौरान उसने अपने हाथ में कैमरा लिया हुआ था। जंगल घूमने आए शख्स की तमन्ना था कि वह एक बार जंगल के राजा शेर की तस्वीर को अपने कैमरे में कैद कर ले। इसलिए वह अपनी गाड़ी पर बैठकर शेर को चारों तरफ ढूंढ रहा था। इसी बीच जब वह पीछे पलटता है तो उसकी रूह ही कांप जाती है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
बिल्कुल नजदीक आ गया शेर
मुख्य बातें
  • जंगल में शेर देखने आया था शख्स
  • पास में ही आकर खड़ा हो गया शेर
  • डर के मारे हालत हो गई खराब

Wildlife Viral Video: शेर को यूं ही 'जंगल का राजा' नहीं कहते हैं। शेर को देखकर बड़े-बड़े जानवरों की हालत खराब हो जाती है फिर इंसान की क्या बिसात है। अपने शिकार को शेर पलभर में चीरकर रख देता है। सोचिए, अगर शेर आपके सामने आ जाए तो आपकी हालत खराब होनी लाजमी है। फिर तो एक ही कंडीशन में इंसान जिंदा बच सकता है, जब खुद शेर को इंसान पर दया आ जाए। इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप कांप जाएंगे। 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स जंगल सफारी के लिए गया हुआ था। इस दौरान उसने अपने हाथ में कैमरा लिया हुआ था। जंगल घूमने आए शख्स की तमन्ना था कि वह एक बार जंगल के राजा शेर की तस्वीर को अपने कैमरे में कैद कर ले। इसलिए वह अपनी गाड़ी पर बैठकर शेर को चारों तरफ ढूंढ रहा था। इसी बीच जब वह पीछे पलटता है तो उसकी रूह ही कांप जाती है। वहां पर जो नजारा उसे दिखता है, उसकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है।

ये भी पढ़ें- अजीब सनक: नंगे शरीर पर बांधे पटाखे और लगा ली आग, जब दर्द नहीं हुआ बर्दाश्त तो लगा भागने और फिर..

बिल्कुल नजदीक आ जाता है शेर

वीडियो को @TheFigen नाम के ट्विटर अकाउंट से अपलोड किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किसी बड़े वाइल्डलाइफ पार्क में घूमने गया शख्स अपनी गाड़ी पर आगे लगी कुर्सी पर बैठा है। वह बड़े ही इत्मीनान से इधर-उधर जंगली जीवों को ढूंढ रहा है। हालांकि उसकी निगाहें सबसे ज्यादा शेर को ही खोज रही थीं। वह लगातार एक ही दिशा में देखता रहता है। इसी बीच दूसरी दिशा से एक शेर बिल्कुल उसके नजदीक आ जाता है। जब शख्स उस दिशा में पलटता है तो उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक जाती है। डर के मारे उसके मुंह से आवाज भी नहीं निकलती है। देखें वीडियो- 

आप देख सकते हैं कि शख्स के पास जैसे ही शेर आता है, घबराहट और डर के भाव उसके चेहरे पर उभर आते हैं। शख्स को कुछ पल के लिए समझ ही नहीं आता कि यह क्या हो गया है। आप उसके हाथों के मूवमेंट और चेहरे के हावभाव को देखकर समझ सकते हैं कि वह शेर के आने से बहुत ही ज्यादा कांप गया है। आप देख सकते हैं कि शेर वहीं खड़े होकर उसे घूरने लगता है। इस दौरान शायद शख्स को यह भी लगा हो कि अब उसकी जान बचने वाली नहीं है। हालांकि, शेर को शख्स पर दया आ जाती है और वह उस पर हमला नहीं करता है।