लाइव टीवी

दूसरों के पॉकेट मारकर 19 लाख रुपए महीना कमाती है ये महिला, जानिए क्या है वजह

Updated Dec 29, 2019 | 22:55 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

एक महिला पॉकेटमारी करके 19 लाख रुपए महीना कमाती है। इसके पीछे की वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
पॉकेटमार (pixabay)

नई दिल्ली : दुनियाभर में कमाई के अलग-अलग तरीके हैं और लोग इसके जरिए पैसे कमाते हैं। कई बार कमाई के कुछ भी जरिए होते हैं जो लीक से हटकर होते हैं। कुछ ऐसा ही एक मामला सामने आया है। ब्रिटेन की 23 वर्षीय एक महिला पॉकेटमारी करके हर महीने 19 लाख रुपए की कमाई करती है। है ना चौंकाने वाली बात-

दरअसल इस महिला की कहानी थोड़ी अलग है। वेबसाइट द सन के मुताबिक बुल्गारिया की रहने वाली इस महिला ने बताया कि एक साल पहले उसने 2.3 करोड़ रुपए चोरी किए थे। उसने बताया कि उसके घर वालों ने 14 साल की उम्र में ही शादी के लिए 62 लाख रुपए में बेच दिया था।

उसने बताया कि उसके पति के लिए उसे पॉकेटमेरी करनी पड़ती है। जितने भी पैसे वो लूटती है उसके पास एक भी रुपए नहीं रहते क्योंकि उसे सारे रुपए अपने पति को देने पड़ते हैं। यह महिला लंदन में अपने दो बच्चों सहित आठ लोगों के साथ रहती है।

उसे ये काम करना पसंद नहीं है लेकिन उसे डर है कि यदि उसने ये काम करना छोड़ दिया तो उसका पति उसे उसके बच्चों से अलग कर देगा। उसका मानना है कि मैं लोगों को ये समझाना चाहती हूं कि मैं ऐसी नहीं हूं मैं ये काम मजबूरी में करती हूं, करना नहीं चाहती हूं। 

उसने बताया कि वह अपने जैसी अन्य लड़कियों को पहले से सचेत कर देना चाहती हैं कि उनके साथ कभी ऐसा समय ना आए।