लाइव टीवी

Viral Video: प्रपोज करने आए लड़के को लड़की ने दिया ऐसा जवाब, फिर जो हुआ वो काफी मजेदार है...

Updated Aug 31, 2021 | 17:55 IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर प्रपोज का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोगों की हंसी छूट जा रही है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
लड़के ने तो गदर मचा दिया...
मुख्य बातें
  • काफी अलग अंदाज में लड़की को प्रपोज कर रहा था लड़का
  • लड़की ने मुंह घुमाकर कर दिया मना
  • लड़के ने जो किया उसे देख लोगों की छूट रही हंसी

Propose Viral Video: सोशल मीडिया पर एक से एक मजेदार वीडियो का जमावड़ा लगा रहता है। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जो सीधे लोगों के दिलों को छू लेते हैं और धमाल मचाते रहते हैं। वहीं, कुछ वीडियो को देखकर हैरानी भी होती है। लेकिन, कुछ मामले ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही हंसी छूट जाती है। इसी कड़ी मे प्रपोज का एक मजेदार वीडियो शेयर किया गया है जिसे देखने के बाद यकीनन आपकी हंसी छूट जाएगी। आलम ये है कि लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। 

आज कल लोग काफी अलग-अलग अंदाज में प्यार का इजहार करते हैं। कुछ लोगों को इसमें कामयाबी मिल जाती है, जबकि कुछ का मजाक भी बन जाता है। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के मजेदार और शानदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। अब इस वीडियो को ही देख लीजिए, किस अंदाज में एक लड़का लड़की को प्रपोज करने पहुंचा है। हाथ में फूल लिए वह लड़की के सामने छलांग लगाते आता है और प्यार का इजहार करता है। लेकिन, जिस तरह से लड़की उसको इग्नोर करती है उससे लड़के को बुरा लग जाता है। फिर लड़का जो करता है वीडियो में खुद देख लें...

बेहद मजेदार है वीडियो

वीडियो का अंत देखकर यकीन आपकी हंसी छूट गई होगी। किसी की भी हंसी छूट जाए। अब यह वीडियो धमाल मचाने लगा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'chutiyapa' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। महज एक घंटे में इस वीडियो को एक लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और वीडियो पर मजे लेते हुए जमकर चटकारे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ' सिंगल ही मरेगा'। एक ने लिखा, ' मना करोगे तो यही होगा दीदी'। तो इस वीडियो को देखने के बाद आपको क्या लगा कमेंट कर जरूर बताएं।