लाइव टीवी

Punjab Lohri Makar Sankranti Bumper Lottery Result 2022: बंपर लॉटरी का रिजल्ट घोषित, यहां चेक करें लिस्ट

Updated Jan 18, 2022 | 14:37 IST

आधिकारिक वेबसाइट पर आप टिकट की कीमत से लेकर रिजल्ट की तारीख और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स तक चेक कर सकते हैं। पंजाब राज्य प्रिय लोहड़ी मकर संक्रांति बंपर लॉटरी 2022 के बारे में वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी दी गई है।

Loading ...
पंजाब लोहड़ी मकर संक्रांति बंपर लॉटरी का रिजल्ट घोषित
मुख्य बातें
  • पंजाब लोहड़ी मकर संक्रांति बंपर लॉटरी का रिजल्ट घोषित
  • लॉटरी टिकट का प्रथम पुरस्कार 2 करोड़ रुपए
  • आधिकारिक वेबसाइट www.punjabstatelotteries.gov.in पर चेक कर सकते हैं रिजल्ट

Punjab State Dear Lohri Makar Sankranti Bumper Lottery Result 2022: पंजाब राज्य प्रिय लोहड़ी मकर संक्रांति बंपर लॉटरी का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, यह परिणाम 17 जनवरी को शाम 6 बजे घोषित किया गया है। उम्मीदवार लॉटरी रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। अगर आपने भी लॉटरी टिकट खरीदा है तो www.punjabstatelotteries.gov.in पर जाकर लाइव परिणाम देख सकते हैं। 

गौरतलब है कि आधिकारिक वेबसाइट पर आप टिकट की कीमत से लेकर रिजल्ट की तारीख और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स तक चेक कर सकते हैं। पंजाब राज्य प्रिय लोहड़ी मकर संक्रांति बंपर लॉटरी 2022 के बारे में वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी दी गई है। गौरतलब है कि इस लॉटरी टिकट का प्रथम पुरस्कार 2 करोड़ रुपए है। प्रथम पुरस्कार दो लोगों को दिए जाएंगे। एक हजार विजेताओं को तीसरे पुरस्कार के रूप में 9,000 रुपए दिए जाएंगे। चौथे पुरस्कार के विजेताओं को 7,000 रुपए मिलेंगे।

ये भी पढ़ें - ऑनलाइन मंगाया था खाना, सब्जी में छिपकली देखकर निकल गई चीख, देखें Viral Video

6 लाख लॉटरी टिकट की बिक्री

जानकारी के मुताबिक, इस बार कुल 6 लाख लॉटरी के टिकट बेचे गए हैं। हर टिकट की कीमत पांच सौ रुपए हैं। वहीं, विजेताओं की लिस्ट पीडीएफ फाइल में जारी की गई है। हाल ही में राज्य सरकार के वित्त विभाग ने पंजाब राज्य लॉटरी निदेशालय की अधिकारिक वेबसाइट पर लोहड़ी मकर संक्रांति बंपर लॉटरी योजना जारी की थी। काफी संख्या में लोगों इस योजना के तहत लॉटरी टिकट खरीदा।