लाइव टीवी

इन गायों की 'रईसी' किसी 'शहजादे' से कम नहीं, इस तरह ठाठ-बाट से कट रही है जिंदगी

Updated Jan 03, 2022 | 13:15 IST

जोधपुर के सुभाष नगर की महिला संजू कंवर एक बच्चे की तरह गाय और बछड़ों को पालती हैं। आज कल सोशल मीडिया पर उनकी काफी चर्चा हो रही है। उनका घर 'काउ हाउस' के नाम से फेमस हो गया है।

Loading ...
गायों की रईसी...
मुख्य बातें
  • बच्चों की तरह गाय को पालती है राजस्थान की महिला
  • गायों के लिए अलग-अलग रूम और बेड की व्यवस्था
  • ठाठ-बाट देखकर लोग भी रह जाते हैं हैरान

इस दुनिया में कई लोग ऐसे हैं, जिन्हें जानवरों से खासा लगाव होता है। वहीं, कुछ लोगों को तो इतना लगाव होता है कि हमेशा अपने पालतू जानवरों के साथ ही रहते हैं। लेकिन, राजस्थान से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। क्योंकि, एक महिला अपनी गायों को 'शहजादे' की तरह पालती है। इन गायों की 'रईसी' देखकर एक पल के लिए आप भी सोच में पड़ जाएंगे। 

जानकारी के मुताबिक, जोधपुर के सुभाष नगर की महिला संजू कंवर एक बच्चे की तरह गाय और बछड़ों को पालती हैं। आज कल सोशल मीडिया पर उनकी काफी चर्चा हो रही है। उनका घर  'काउ हाउस' के नाम से फेमस हो गया है। तकरीबन एक दशकर से वह इन गायों की देखभाल करती है और हमेशा उन्हीं के साथ रहती है। महिला ने गायों के लिए अलग बेडरूम बनवा रखा है। गायों के लिए बिस्तर लगे हैं, ओढ़ने के लिए कंबल का इंतजाम किया गया है। आलम ये है कि गायों की 'रईसी' देखकर आप भी जरूर कहेंगे, 'क्या शहजादे वाली जिंदगी वाली है'? 

महिला की हो रही तारीफ

दरअसल, महिला का कहना है कि लोग मंदिर में जाकर नंदी की पूजा करते हैं। लेकिन, वही गाय अगर सड़क पर दिख जाए तो कोई ध्यान नहीं देता है। लोग नजरअंदाज करके चले जाते हैं। क्योंकि, कोई भी उन पर भरोसा ही नहीं करता है। संजू कंवर का कहना है कि गाय पालतू जानवर है और किसी को कभी कोई नुकसान नहीं पहुंचाती है। घर में गाय रखने से विषम परिस्थितियां कट जाती हैं। आलम ये है कि इस काम के लिए लोग महिला की जमकर तारीफ कर रहे हैं और कई लोगों के लिए वह मिसाल भी बन चुकी हैं।