लाइव टीवी

फ्रांस की लड़की शर्लिन ने बिहार के लड़के संग रचाई शादी, कोर्ट मैरिज के साथ होगा हिंदू रीति-रिवाज से विवाह

Updated Feb 19, 2022 | 11:01 IST

France girl married Indian boy: बिहार के मुंगेर के रहने वाला एक लड़के के साथ फ्रांस की एक लड़की ने शादी की है, इसके लिए वो इंडिया में 7 दिन क्वारंटीन भी रही।

Loading ...
फ्रांस की लड़की ने मुंगेर बिहार के लड़के से रचाई शादी (प्रतीकात्मक फोटो)

France girl Sherlyn married Munger Bihar boy: कहते हैं कि प्यार सरहदों की सीमाओं को नहीं देखता है और इसके बीच में कोई भी बाधा आ जाए उससे वो पार पाकर अपने सच्चे प्यार को पाने की कोशिश करता है, ऐसा ही एक केस बिहार (Bihar) के मुंगेर से सामने आया है जहां एक विदेशी लड़की शर्लिन ने मुंगेर बिहार के रहने वाले एक लड़के रणवीर संग शादी (foreigner girl marriage in munger) रचाई है।

रणवीर कुमार (Ranveer Kumar) की पढ़ाई मुंगेर के जमालपुर में हई, यहां से मैट्रिक करने के बाद वह दिल्ली चला गया वहां पढ़ाई के बाद मद्रास में उसने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की वहां से वह वो एडवांस कोर्स करने के लिए फ्रांस चला गया।

बताते हैं कि फ्रांस में पढ़ाई के दौरान ही फ्रांस की रहने वाली शर्लिन से प्यार हो गया शर्लिन (Sherlyn) ग्राफिक्स कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी इस दौरान धीरे-धीरे प्यार परवान चढ़ने लगा जिसकी परिणिती अब दोनों की शादी के रूप में सामने आई है।

फ्रांस से आने पर सात दिन क्वारंटीन रहना पड़ा

शर्लिन फ्रांस से अपने परिवार के साथ 10 फरवरी को इंडिया पहुंची बताते हैं कि वह वेलेंटाइन वीक में शादी करना चाहती थी लेकिन, फ्रांस से आने पर सात दिन क्वारंटीन रहना पड़ा जिसे पूरा करके वो बाद मुंगेर पहुंची।

विदेशी दुल्हन को देखने के लिए भीड़ लग गई

दोनों परिवार की मंजूरी मिलने के बाद मुंगेर रजिस्टार ऑफिस में शादी की अर्जी दी गई 18 फरवरी 2022 की तारीख तय हुई फिर दोनों का परिवार का 18 फरवरी यानी शुक्रवार को कोर्ट मैरिज करने के लिए पहुंचे और रजिस्टार ऑफिस में परिजन के सामने रणवीर से शादी की, वहां विदेशी दुल्हन को देखने के लिए भीड़ भी लग गई बताते हैं कि कोर्ट मैरिज के बाद इनकी भारतीय रीति-रिवाज से भी शादी होगी।