लाइव टीवी

सड़क पर कर रहा था खतरनाक स्टंट, पलक झपकते ही निकल गई 'हीरोपंती', हैरान कर देगा वीडियो

Updated Oct 28, 2021 | 09:40 IST

युवाओं में स्टंट को लेकर काफी क्रेज है। कुछ युवाओं को जहां मौका मिलता है वहीं स्टंट करने लगते हैं। ये तक नहीं देखते कहां स्टंट कर रहे हैं और इसका परिणाम क्या हो सकता है?

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
स्टंट करने के चक्कर में हो गया बड़ा खेल...
मुख्य बातें
  • भीड़भाड़ वाली सड़क पर कर रहा था स्टंट
  • अचानक बिगड़ा बैलेंस और बदल गया सारा खेल
  • वीडियो देख सहम गए लोग

Stunt Viral Video: आज कल हर किसी को फेमस होना है। कुछ हटके करना है, जिससे उसका नाम हो सके। कई बार तो लोग इसके लिए जान भी जोखिम में डाल देते हैं। इतना ही नहीं कुछ अलग करने के चक्कर में कुछ लोग अपनी जान से भी हाथ धो बैठते हैं। इसके बावजूद लोग संभल नहीं रहे हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया गया है, जिसे देखने के बाद एक पल के लिए आपके रोंगटे भी खड़े हो जाएंगे। क्योंकि, स्टंट करने के चक्कर में एक शख्स का जो हाल हुआ उसे देखकर लोगों की चीख-पुकार निकल गई।

ये तो हम सब जानते हैं युवाओं में स्टंट को लेकर काफी क्रेज है। कुछ युवाओं को जहां मौका मिलता है वहीं स्टंट करने लगते हैं। ये तक नहीं देखते कहां स्टंट कर रहे हैं और इसका परिणाम क्या हो सकता है? इस वीडियो को ही देख लीजिए, एक युवा भीड़भाड़ वाली सड़क पर बाइक से जा रहा होता है। अचानक वह बाइक पर करतब दिखाने लगता है। इस दौरान दोनों तरफ से गाड़ियां आ-जा रही होती है। कुछ समय तक तो सबकुछ सही चलता है। लेकिन, अचानक जो होता है उसे देखकर सब दंग रह गए। शख्स सीधे डंफर से जा टकराता है और फिर क्या होता है वीडियो में खुद देख लें...

'हीरो की हीरोपंती'

वीडियो देखकर आप भी जरूर सन्न रह गए होंगे। जिसने भी इस वीडियो को देखा वह सकते में पड़ गया। अब इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर कर रहे हैं। ट्विटर पर इस वीडियो को इंडियन पुलिस सर्विस के अधिकारी रूपिन शर्मा ने शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ' ऐसा मत करना, हीरो की हीरोपंती निकल गई'। इस वीडियो को अब तक सैकड़ों लोग देख चुके हैं और लगातार रिएक्शन भी दे रहे हैं।