लाइव टीवी

कारों को बीच से फाड़ते हुए निकल गई SUV, इतना खतरनाक एक्सीडेंट देखकर आपको कई रातों तक नींद नहीं आएगी

accident
Updated Jul 22, 2022 | 12:59 IST

Horrific Accident Video: यकीन मानिए इतना घातक एक्सीडेंट आपने आज तक नहीं देखा होगा। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों की रूह कांप गई है। दिल दहला देने वाले इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तेज रफ्तार एसयूवी सड़क किनारे खड़ी कारों को बीच से फाड़ते हुए निकल जाती है।

Loading ...
accidentaccident
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
खौफनाक एक्सीडेंट
मुख्य बातें
  • इतना खतरनाक एक्सीडेंट कि देखने वालों की कांप जाए रूह
  • कहर बरपाती आती है तेज रफ्तार एसयूवी गाड़ी
  • कारों को बीच से फाड़ते हुए निकल जाती है

Horrific Accident Video: आपने एक्सीडेंट के कई सारे खतरनाक वीडियो देखे होंगे, लेकिन आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं। उसे देखकर आपको कई रातों तक नींद नहीं आएगी। वीडियो मात्र 10 सेकेंड का है, लेकिन इतने कम समय का दृश्य आपको कई दिनों तक याद रहेगा। यकीन मानिए इतना घातक एक्सीडेंट आपने आज तक नहीं देखा होगा। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों की रूह कांप गई है।

दिल दहला देने वाले इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तेज रफ्तार एसयूवी सड़क किनारे खड़ी कारों को बीच से फाड़ते हुए निकल जाती है। वीडियो देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इस वीडियो को देखकर लोगों को खुद समझ आ जाएगा कि सड़क पर चलते समय हमेशा सावधानी बरतनी चाहिए। अगर आप पैदल भी चल रहे हों तो कोई गाड़ी वाला पीछे से खतरनाक एक्सीडेंट भी कर सकता है। इसलिए हमेशा सड़क पर सावधानी बरतनी चाहिए। देखें वीडियो-

कारों के उड़ जाते हैं परखच्चे

वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर अच्छी-खासी ट्रैफिक है। इस बीच एक तेज रफ्तार एसयूवी कहर बरपाती हुई आती है। एसयूपी की रफ्तार इतनी तेज होती है कि वह सड़क किनारे खड़ी दो कारों को बीच से चीरती हुई निकल जाती है। यह टक्कर इतनी जोरदार होती है कि कारों के पुर्जे-पुर्जे उड़ जाते हैं। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि वीडियो कहां का है और कब का है। वीडियो में आप फुटपाथ पर पैदल चल रहे लोगों का रिएक्शन भी देख सकते हैं। 

ये भी पढ़ें- Shocking: बीच सड़क पर धड़ाधड़ गिरीं 10-15 बाइकें, खौफनाक एक्सीडेंट का Video वायरल

वीडियो में देखा जा सकता है कि जब तक लोगों को कुछ समझ आता है, तब तक एसयूवी अपना कहर बरपा चुकी थी। आप वीडियो में कारों के परखच्चे उड़ते देख सकते हैं। वहीं, फुटपाथ पर चल रहे लोग किसी तरह झुककर अपनी जान बचाने की कोशिश करते हैं। भयानक रोड एक्सीडेंट वाले इस वीडियो को Accidentologia नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है।