लाइव टीवी

शादी से पहले दुल्हन की मां संग फरार हो गया दूल्हे का पिता, रो-रोकर बेहाल हुई दुल्हन

Updated Jan 28, 2020 | 00:57 IST

सूरत से एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक शादी की तैयारियों के बीच एक दूल्हे का बाप दुल्हन की मां के साथ भाग गया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
दुल्हन की मां के साथ भागा दुल्हे का बाप (Credit: Pixabay)

नई दिल्ली : सूरत के नवसारी से एक बेहद ही हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां पर 13 फरवरी को होने वाली एक शादी से पहले ही दूल्हे के बाप के साथ दुल्हन की मां भाग गई जिसके बाद अब दुल्हन का रो रोकर बुरा हाल है। ये दोनों 10 जनवरी को भाग गए थे और अब ये रविवार को नवसारी पुलिस के समक्ष पेश हुए हैं। अब इन दोनों के बच्चों की शादी भी कैंसल हो गई है। महिला का पति अब उसे घर में वापस आने की अनुमति नहीं दे रहा है जिसके बाद वह अपने मायके चली गई है।

दुल्हन का पिता हीरों की नक्काशी करने वाला कलाकार है। दोनों परिवार एक ही समुदाय से हैं। दोनों परिवारों में शादी की तैयारियां जोरों पर चल ही रही थी कि दुल्हा दुल्हन के मां और बाप एक दूसरे के साथ भाग गए। 

सूत्रों के मुताबिक 25 साल पहले दूल्हे का पिता एक गरीब परिवार से आता था जिसका अफेयर एक बड़े घर की लड़की से था। लड़की का परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था और फिर उसकी शादी नवसारी के एक लड़के से हो गई। और गरीब परिवार के शख्स की शादी सूरत की एक लड़की से हो गई।

कुछ समय पहले दूल्हे का बाप एक फंक्शन के दौरान उस महिला से मिला। इसके बाद उनके बीच मेलजोल बढ़ा। फिर शख्स ने अपने बेटे का रिश्ता उस महिला की बेटी के लिए उसके भेज दिया। 8 महीने पहले ही लड़के लड़की की सगाई हो गई। दोनों परिवारों का एक दूसरे के घर आना जाना शुरू हो गया। 

कुछ समय बाद महिला के पति को अपनी पत्नी और अपने समधि के बीच के रिश्ते के बारे में पता चला। उसने अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई