लाइव टीवी

Video: लड़कियों का खूबसूरत बेली डांस देखकर मुंह से निकलेगा 'वाह', चाहकर भी नहीं हटा पाएंगे नजर

Updated Aug 28, 2022 | 22:29 IST

Girls Belly Dance: वीडियो में तीन लड़कियां डांस करती दिखाई दे रही हैं। तीनों लड़कियों ने अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' के गाने पर जमकर बेली डांस दिखाया है। अपने डांस से इन लड़कियों ने पूरी महफिल लूट ली है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
बेली डांस
मुख्य बातें
  • तीन लड़कियों ने किया खूबसूरत बेली डांस
  • अपने डांस से लड़कियों ने सबको बना लिया दीवाना
  • चाहकर भी नजरें नहीं हटा पा रहे लोग

Girls Belly Dance: सोशल मीडिया पर आपने डांस के कई सारे वीडियो देखे होंगे। कई वीडियो ऐसे होते हैं, जिन पर से नजरें हटाना बहुत ही मुश्किल होता है। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों के मुंह से 'वाह' निकल रहा है। वीडियो तीन लड़कियों से जुड़ा है, जो खूबसूरत बेली डांस करती नजर आ रही हैं। उनका डांस देखकर हर कोई दीवाना हो रहा है। वीडियो ने इंटरनेट पर गर्दा उड़ा दिया है।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में तीन लड़कियां डांस करती दिखाई दे रही हैं। तीनों लड़कियों ने अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' के गाने पर जमकर बेली डांस दिखाया है। अपने डांस से इन लड़कियों ने पूरी महफिल लूट ली है। तीनों ऐसा डांस करती हैं कि हर किसी की नजरें उन पर ही टिक जाती हैं। आप भी लड़कियों के डांस का वीडियो देखकर अपना दिल हार बैठेंगे। देखें वीडियो-

'पुष्पा' के गाने पर किया बेली डांस 

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' का खुमार अभी तक लोगों के सिर पर चढ़ा हुआ है। इन तीन लड़कियों ने भी पुष्पा के ही गाने पर बेली डांस कर तहलका मचा दिया है। लड़कियों ने पुष्पा फिल्म के गाने 'ऊं अंटवा' पर गजब बेली डांस दिखाया है। इन लड़कियों का वीडियो रातों-रात वायरल हो गया है। आप देख सकते हैं कि लड़कियां ऐसा कमर मटकाटी हैं कि वहां मौजूद सारे लोग बस देखते ही रह जाते हैं। वहां मौजूद लोगों के लिए लड़कियों पर से नजरें हटाना मुश्किल हो गया है। वीडियो को ट्विटर पर 
@LTEorNR नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो इतना जबरदस्त है कि यह सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से देखा और पसंद किया जा रहा है।