लाइव टीवी

Video: सांप और मुर्गे के बीच जबरदस्त लड़ाई, वीडियो में देखें किसने मारी बाजी किसका हुआ बुरा हाल?

Updated Aug 27, 2021 | 15:36 IST

sanp aur murge ki ladai: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें सांप और मुर्गे के बीच जबरदस्त लड़ाई हो रही है। लेकिन, मुर्गे ने सांप को 'पानी' पिला दिया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
सांप-मुर्गे की लड़ाई...
मुख्य बातें
  • सांप और मुर्गे के बीच जबरदस्त लड़ाई
  • सांप पर मुर्गे का ताबड़तोड़ हमला
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

जैसे इंसानों को लेकर कई कहावत मशहूर हैं। वैसे जानवरों को लेकर भी कुछ फेमस कहावते हैं। इनमें चूहे-बिल्ली का खेल,  सांप और नेवले की लड़ाई की चर्चाएं हम-आप अक्सर सुनते रहते हैं। सांप और नेवले की लड़ाई में जीत हमेशा नेवले की होती है। क्योंकि, ज्यादातर जीव सांप के आगे घुटने टेक देते हैं। लेकिन, आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसमें एक मुर्गे ने सांप को धूल चटा दिया और सांप को दुम दबाकर भागना पड़ा। आलम ये है कि लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। 

सोशल मीडिया पर वैसे तो जानवरों के कई मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में हम आपको सांप और मुर्गे की लड़ाई का एक मजेदार वीडियो दिखाने जा रहे हैं। जिसे देखने के बाद एक पल के लिए आप हैरान तो जरूर हो जाएंगे, लेकिन वीडियो देखकर मजा भी आएगा। जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं काले रंग का एक सांप कुंडली मार कर दरबे के एक हिस्से में बैठा है। जबकि, अंदर कई मुर्गे बंद हैं। सांप को देखकर ऐसा लगता है कि शिकार का इंतजार कर रहा है। ऐसे में एक शख्स डंडे से सांप को नीचे गिराना चाहता है, लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिलती है। तभी एक मुर्गा झपट्टा मारकर सांप को नीचे गिराता है और उस पर ताबड़तोड़ हमला करने लगता है। वीडियो में देखें क्या हुआ अंजाम...

सांप-मुर्गे की जबरदस्त लड़ाई...

मुर्गे ने जिस तरह से सांप पर हमला किया उसे देखकर सांप भी घबरा गया। इतना ही जान बचाने के लिए सांप दुम दबाकर वहां से भाग खड़ा हुआ। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाने लगा है। ट्विटर पर इस वीडियो को  'Viral Hog' ने शेयर किया है। कुछ लोग जहां इस वीडियो को देखकर हैरान हैं। वहीं, कुछ लोगों का मजा भी आ रहा है और वीडियो पर मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं।